लाइव न्यूज़ :

Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज अगर दो सितंबर को मना रहे हैं तो सुबह इतने बजे से पहले जरूर कर लें पूजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 10:20 IST

Hartalika Teej: हरतालिका तीज व्रत इस बार 1 और 2 सितंबर, दोनों ही दिन किया जा सकता है। हालांकि, 2 सितंबर को तीज व्रत करने वाली महिलाओं को इस बार सुबह-सुबह ही पूजा-पाठ और कथा कर लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरतालिका तीज व्रत इस बार 1 और 2 सितंबर, दोनों ही दिन मनाया जा रहा हैव्रत करने वाली महिलाएं एक सितंबर को शाम में जबकि 2 सितंबर को सुबह-सुबह कर सकती हैं पूजा

Hartalika Teej: हरतालिका तीज इस बार दो दिन मनाया जा सकता है। भद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाने वाले इस व्रत को लेकर दरअसल उलझन अब भी बरकरार है। कई जानकार 1 सितंबर को ही हरतालिका तीज व्रत करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इसे 2 सितंबर को किया जाना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप दो सितंबर को तीज व्रत करते हैं तो पूजा का मुहूर्त क्या होना चाहिए। साथ ही एक सितंबर के पूजा मुहूर्त के बारे में भी जानिए।

भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आम तौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए करती हैं। वहीं, कई जगहों पर अविवाहित लड़कियां भी अच्छा वर पाने के लिए इस कठिन व्रत को करती हैं।

Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज पर 1 और 2 सितंबर को लेकर उलझन

इस बार हरतालिका तीज को लेकर उलझन इसलिए है क्योंकि पंचांग की गणना के अनुसार तृतीया तिथि का क्षय हो गया है। ऐसे इसलिए क्योंकि तृतीया तिथि 1 सितंबर को सुबह 8.27 बजे से शुरू है और अगले दिन तड़के सूर्य उदय से पहले 4.57 बजे खत्म हो जाएगी। इसका मतलब ये है कि 1 सितंबर को द्वितीय तिथि के साथ सूर्य उदय होगा और अगले दिन जब सूर्योदय होगा तो चतुर्थी की शुरुआत हो चुकी होगी। मान्यताओं के अनुसार चतुर्थी में तीज करने का महत्व नहीं रह जाता है। इसलिए कई जानकार 1 सितंबर को तीज के लिए उचित बता रहे हैं। वहीं, 2 सितंबर को लेकर कुछ विद्वानों का मानना है कि चतुर्थी तिथि व्यापत तृतीया तिथि को सौभाग्य वृद्धि कारक माना गया है। ग्रहलाघव पद्धति के पंचाग के अनुसार तृतीय तिथि 2 सितंबर को 8.57 बजे खत्म होगी।

Hartalika Teej: 2 सितंबर को सुबह-सुबह करनी होगी तीज की पूजा

सभी जानकार अपने-अपने मत दे रहे हैं। ऐसे में महिलाएं एक और 2 सितंबर, दोनों में से किसी भी दिन तीज व्रत कर सकती हैं। बात शुभ मुहूर्त की करें तो जानकारों के अनुसार एक सितंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.44 बजे से रात 9.01 बजे तक का होगा। वहीं, 2 सितंबर को अगर आप तीज मनाना चाहती हैं तो इस बार सुबह-सुबह ही 9 बजे से पहले इसकी पूजा कर लेनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद चतुर्थी का योग शुरू हो जाएगा।

टॅग्स :तीजभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य