Haridwar Mahakumbh 2021: शाही स्नान की तारीखें हुई घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 10, 2020 10:32 AM2020-02-10T10:32:29+5:302020-02-10T10:39:47+5:30

Haridwar Mahakumbh 2021: अगले साल महाशिवरात्रि के मौके पर पहले शाही स्नान का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल को है।

Haridwar Mahakumbh 2021 Sahi snan date announced, see the full list | Haridwar Mahakumbh 2021: शाही स्नान की तारीखें हुई घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Haridwar Mahakumbh: शाही स्नान की तारीख का ऐलान

HighlightsHaridwar Mahakumbh: महाशिवरात्रि पर शाही स्नान का पहला दिनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संतों के साथ बैठक में तय हुई तारीख

Haridwar Mahakumbh 2021 Date: हरिद्वार में अगले साल महाकुंभ को लेकर शाही स्नान की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संतों के साथ करीब दो घंटे की बैठक के बाद तिथियों का ऐलान किया गया। तिथियों की घोषणा के अनुसार महाकुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा। इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री हरिगिरि और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिश भी मौजूद रहे।

Haridwar Mahakumbh 2021 Date: शाही स्नान की तिथियां

11 मार्च 2021: महाशिवरात्रि के मौके पर पहला शाही स्नान 
12 अप्रैल 2021: सोमवती अमावस्या को दूसरा शाही स्नान 
14 अप्रैल 2021: बैशाखी के दिन तीसरा शाही स्नान
27 अप्रैल 2021: चैत्र पूर्णिमा पर चौथा शाही स्नान

इसके अलावा कुंभ मेले में स्नान पर्व की तिथियों की भी घोषणा की गई है। इनमें बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, राम नवमी का स्नान शामिल हैं। 

बैठक से पहले संतों की नाराजगी आई सामने

इससे पहले कुंभ मेले से जुड़े कार्यों की धीमी गति को लेकर उत्तराखंड सरकार को संतों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक के लिए रविवार शाम 5.20 बजे जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे तो वहां कोई भी संत मौजूद नहीं था। संतों के फोन भी बंद थे। 

इसके बाद मेला प्रशासन के अधिकारी और सरकार के रणनीतिकार हरकत में आए। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को संतों को मनाने के लिए भेजा गया। इसके बाद बैठक शाम 6 बजे के बाद शुरू हो सकी। संतों ने प्रदेश सरकार और अफसरों पर संतों संग बेरुखी के बर्ताव का भी आरोप लगाया।

Web Title: Haridwar Mahakumbh 2021 Sahi snan date announced, see the full list

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे