Happy Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज पर इन तस्वीरों, Whatsapp और Facebook स्टेटस के जरिए दें बधाई

By गुणातीत ओझा | Published: August 20, 2020 06:31 PM2020-08-20T18:31:43+5:302020-08-21T11:26:54+5:30

हरतालिका तीज की महिमा को अपरंपार माना गया है। हिन्दू धर्म में विशेषकर सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का महात्म्य बहुत ज्यादा है। हरतालिका तीज व्रत हिंदू धर्म में मनाये जाने वाला एक प्रमुख व्रत है।

happy hartalika teej 2020: hartalika teej par in tasveeron whatsapp aur facebook status ke jarie den badhaee Happy Hartalika Teej 2020 wish quotes images wallpaper and Facebook Whatsapp status in hindi | Happy Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज पर इन तस्वीरों, Whatsapp और Facebook स्टेटस के जरिए दें बधाई

hartalika teej 2020

Highlightsहरतालिका तीज की महिमा को अपरंपार माना गया है।हिन्दू धर्म में विशेषकर सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का महात्म्य बहुत ज्यादा है।

Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज की महिमा को अपरंपार माना गया है। हिन्दू धर्म में विशेषकर सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का महात्म्य बहुत ज्यादा है। हरतालिका तीज व्रत हिंदू धर्म में मनाये जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया  21 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाती है। दरअसल भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

विवाहित महिलाओं के लिए इस व्रत का खास महत्व है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना लिए करती हैं। वे इस दिन श्रृंगार आदि करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और हरतालिका तीज से जुड़ी कथा पढ़ती या सुनती हैं। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों को Facebook, Whatsapp और इन तस्वीरों के जरिए हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Hartalika Teej 2020: हरतालिका जीत से जुड़े बधाई संदेश और स्टेटस

1. हरतालिका तीज का त्योहार है
   गुंजियो की बहार है
   पेड़ों पर पड़े हैं झूले
   दिलों में सबके प्यार है
   Happy Hartalika Teej 

2. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
   आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार

3. भादो लाया है तीज का त्योहार
  बुला रही है आपको खुशियों की बहार।
  तीज की शुभकामना..

4.  व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्‍यार का,
   दिल की श्र‍द्धा और सच्‍चे विश्‍वास का,
   बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
   हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया,
    तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! 

5. झूम उठते है दिल सभी के
   इसके गीतों के तराने से
   जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क
   बस झूलने के बहाने से
    हैप्पी हरतालिका तीज

6.  तीज का त्योहार है उमंगों का त्योहार
      फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार
      दिल से आप सब को मुबारक हो प्यारा ये तीज का त्योहार

7.  आया रे आया हरतालिका तीज का त्योहार है आया
      संग में खुशियां और प्यार है लाया
      Happy Hartalika Teej

Web Title: happy hartalika teej 2020: hartalika teej par in tasveeron whatsapp aur facebook status ke jarie den badhaee Happy Hartalika Teej 2020 wish quotes images wallpaper and Facebook Whatsapp status in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Teejतीज