लाइव न्यूज़ :

Hanuman Ji Puja Vidhi: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अन्यथा....

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2024 15:02 IST

हनुमान जी अपने भक्तों के संकटों को हरने वाले हैं। उनकी पूजा से भक्तों के कष्ट-भय और भूत-पिशाच आदि से मुक्ति मिलती है। इसके साथ-साथ मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और जातकों को इसके अनेकानेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

Open in App

Hanuman Ji Puja Vidhi: मंगलवार का दिन हनुमान जी के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वे मंगलवार व्रत करते हैं और हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान मंदिर में जाकर उनकी पूजा आराधना करते हैं। हनुमान जी अपने भक्तों के संकटों को हरने वाले हैं। उनकी पूजा से भक्तों के कष्ट-भय और भूत-पिशाच आदि से मुक्ति मिलती है। इसके साथ-साथ मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और जातकों को इसके अनेकानेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

यदि मंगल ग्रह किसी की कुंडली में कमजोर अथवा पीड़ित अवस्था में होता है तो फिर ऐसे जातकों के जीवन में तमाम विपदाएं और ये विपदाएं मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से दूर हो जाती हैं। हालांकि मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा में विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आज हम आपको इस आलेख में बताएंगे कि कैसे आप विधि विधान से हनुमान जी का व्रत रखने से खुशहाल जीवन पा सकते हैं। 

ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

1. सबसे पहले हनुमान जी की मूर्ती की ओर मुंह करके लाल आसन पर बैठें।2. मूर्ती के सामने घी का एक दीया जलाए।3. अब आप चाहें तो अगरबत्ती और धूपबत्ती भी जला सकते हैं।4. अब हाथ में चावल और फूल लेकर हनुमान जी का ध्यान करें।5. सिंदूर और चमेली का तेल मूर्ती पर थोड़ा थोड़ा अर्पित करें।6. हनुमान जी के सिर पर टीका लगाएं।7. लाल गुलाब की माला चढ़ाएं।8. भुने चने और गुड़ का नैवेद्य लगाएं।9. आप चाहें तो हनुमान जी को केले या बनारसी पान भी अर्पित कर सकते हैं।10. अब हनुमान चालीसा का पाठ करें।11. अंत में हनुमान जी की आरती गावें।

मंगलवार को करें इन मंत्रों का जाप-

ॐ मारकाय नमःॐ पिंगाक्षाय नमः ॐ व्यापकाय नमः

टॅग्स :हनुमान जीमंगल दोष
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल