लाइव न्यूज़ :

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या वाकई भाग जाता है डर! जानिए इससे जुड़ी 5 सबसे खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 11:19 IST

Hanuman Chalisa: हनुमान भक्त मानते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी तरह के डर दूर होते हैं। हिंदू मान्यताओं में भगवान हनुमान शक्ति और साहस के प्रतिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देHanuman Chalisa: हनुमान चालीसा में 3 दोहे और 40 चौपाई हैइसे तुलसीदास ने लिखा था, 40 चौपाई के कारण ही इसे चालीसा कहते हैं

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का हनुमान भक्तों के बीच बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसे पढ़ने से हर तरह के डर मन से दूर हो जाते हैं। हिंदू मान्यताओं में भगवान हनुमान शक्ति और साहस के प्रतीक हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी डर दूर होते हैं।

कई लोग ये भी मानते हैं कि हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं और किसी इंसान पर विपत्ति नहीं आती। आम तौर पर हनुमान चालीसा को मंगलवार और शनिवार को पढ़ने की परंपरा है। हालांकि, भक्त इसे किसी भी दिन पढ़ सकते हैं। आईए, जानते हैं हनुमान चालीसा से जुड़ी खास बातों के बारे में

1. हनुमान चालीसा में 3 दोहे और 40 चौपाई लिखी गई है। यह चालीसा शब्द इसी 40 अंक से मिला। इसलिए इस रचना को चालीसा करते हैं।

2. हनुमान चालीसा को अवधि भाषा में 16 शताब्दी में तुलसीदास ने लिखा था। तुलसीदास भगवान राम के बड़े भक्त थे और उन्होंने ही रामचरितमानस भी लिखा।

3. कहते है कि हनुमान चालीसा को सबसे पहले खुद हनुमान जी ने सुना। एक कथा के अनुसार तुलसीदास ने जब रामचरितमानस बोलना खत्म किया तब तक सभी व्यक्ति वहां से जा चुके थे। हालांकि, एक बूढ़ा आदमी वहीं बैठा रहा। वो कोई और नहीं बल्कि खुद हनुमान जी थे। 

4. इसके बाद तुलसीदास ने हनुमानजी के सामने ही उनसे जुड़ी 40 चौपाई कह डाली।

5. हनुमान चालीसा के पहले 10 चौपाई उनकी शक्ति और ज्ञान की बात करते हैं। इसके बाद 11 से 20 तक के चौपाई में उनके भगवान राम के बारे में कहा गया है। इसमें 11 से 15 तक चौपाई भगवान राम के भाई लक्ष्मण पर आधारित है। तुलसीदास ने आखिर की चौपाई में हनुमान जी की कृपा के बारे में बताया है।

टॅग्स :हनुमान जीतुलसीदास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स