लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima 2020: आज एक साथ है गुरु पूर्णिमा और चंद्रग्रहण, जानें क्या पड़ेगा इसका असर

By गुणातीत ओझा | Updated: July 5, 2020 06:03 IST

Lunar Eclipse and Guru Purnima 2020: आज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के साथ ही आज सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है।

Open in App
ठळक मुद्देआज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा।यह इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण है। गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोनों एक साथ है।

Guru Purnima & Lunar Eclipse 2020: आज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2020) और चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2020) एक साथ है। आज रविवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के ही दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। यह इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण है। गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोनों एक साथ है। आज का चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण है। यह चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। बता दें कि इस ग्रहण से पहले सूतक काल मान्य नहीं है। 

जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

चंद्र ग्रहण आरंभ: 08:38 सुबहपरमग्रास चन्द्र ग्रहण: 09:59 सुबहचंद्र ग्रहण समाप्त: 11:21 सुबहग्रहण अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट 24 सेकेंड

गुरु पूर्णिमा पर क्या होगा चंद्रग्रहण का असर

आज गुरु पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण का भारत में असर नहीं होगा। शास्त्रों में कहा गया है कि उपच्छाया चंद्रग्रहण ज्यादा प्रभावशाली नहीं होता। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई भी नहीं देगा। यह ग्रहण धनु राशि पर लगने वाला है तो इस दौरान धनुराशि वाले लोगों का मन कुछ अशांत रह सकता है।

क्या होता है उपछाया

उपछाया चन्द्रग्रहण के दौरान सूरज और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी घूमते हुए आती है, तो यह तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं। इस स्थिति में चंद्रमा की छोटी सी सतह पर ‘अंब्र’ नहीं पड़ती है। ‘अंब्र’ पृथ्वी के बीच से पड़ने वाली छाया को कहा जाता है। चंद्रमा के शेष हिस्से में पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया पड़ती है। इस कारण ही इसे उपछाया कहा जाता है।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमाचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग