लाइव न्यूज़ :

Gudi padwa 2019: जानिए कैसा रहेगा गुडी पाडवा पर आपका दिन, जानिए 6 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 07:37 IST

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है। इसी तिथि से चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष शुरू होता है। इस वर्ष के राजा शनि होने से गलत काम करने वालों के लिए परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ेंगी।

Open in App

शनिवार, 6 अप्रैल 2019 से हिंदू नववर्ष यानि नया संवत्सर शुरू हो रहा है। हिन्दु धर्म में ऐसा माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था।  इस संवत्सर का नाम परिधावी है इसके स्वामी इंद्राग्नि होंगे। नववर्ष के राजा शनिदेव और मंत्री सूर्यदेव रहेंगे। पंडित दीवाकर के अनुसार अभी चैत्र मास चल रहा है।

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है। इसी तिथि से चैत्र नवरात्र और हिन्दू नववर्ष शुरू होता है। इस वर्ष के राजा शनि होने से गलत काम करने वालों के लिए परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ेंगी। इसीलिए संभलकर रहें और गलत कामों से बचें। आइए जानते हैं कि अपने राशि के अनुसार क्या करें क्या न करें ।

मेष:

सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यह दिन लक्ष्मी कृपा का होता है। लिहाजा, कारोबार फले-फूलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद रहेगा, धैर्य रखें।

वृषभ:

यह दिन खुशी का रहेगा। रोजगार के स्थान पर सराहना मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पर्यटन की संभावना है।

मिथुन:

वरिष्ठ नागरिकों के साथ वाद-विवाद से बचें। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

कर्क:

आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपने परिवार के साथ विवाद से बचने के लिए, अपने शब्दों को शांत रखें। देश के आनंद को समझें।

सिंह:

शारीरिक स्वास्थ्य बढ़िया रहने वाला है, इसलिए पूरे दिन प्रसन्न रहें। मित्रों   के साथ पर्यटन की संभावना है।

कन्या:

अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप विश्वास के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे।

तुला:

आज आप रचनात्मक लेखन करेंगे। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में आनंद रहेगा।

वृश्चिक:

विद्यार्थियों के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। खरीदारी का खर्च बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा दिन है।

धनु:

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मित्र के साथ पर्यटन का योग   है। धन से संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें

मकर:

आज विवादों से बचना अच्छा रहेगा, इसलिए अपने धैर्य को बनाए रखें। धार्मिक कार्यों के लिए धन खर्च करेंगे परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने की संभावना है।

कुंभ:

नकारात्मक विचारों को दूर रखेंगे तो मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल मजेदार रहेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है।

मीन:

धन का आदान-प्रदान करते समय बेहद सावधान रहें वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों से उपहार मिलने की संभावना है।

टॅग्स :गुड़ी पड़वा उगादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठHappy Gudi Padwa 2025: विक्रम सम्वत्-प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

पूजा पाठHindu Nav Varsh 2024: हिन्दू नववर्ष आज से हुआ शुरू, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने रची सृष्टि

पूजा पाठGudi Padwa 2024: गुड़ी पड़वा कब, कैसे और क्यों मनाते हैं लोग? जानें क्या है परंपरा और महत्व

भारतब्लॉग: विज्ञान सम्मत है भारतीय काल-गणना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य