लाइव न्यूज़ :

Gangotri-Yamunotri Dham: नोट कर लें तारीख?, इस दिन से बंद होंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम कपाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 15:58 IST

Gangotri, Yamunotri Dham: यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पर्व पर तीन नवंबर को बंद होंगे लेकिन उनके बंद होने का समय शनिवार को दशहरा पर निकाला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देGangotri, Yamunotri Dham: मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में स्थापित होगी।Gangotri, Yamunotri Dham: शीतकाल के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे।Gangotri, Yamunotri Dham: कपाट बंद होने की तिथि दिवाली से निर्धारित होती है।

Gangotri, Yamunotri Dham: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों में शामिल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दिवाली के बाद क्रमश: दो और तीन नवंबर को बंद होंगे। उत्तरकाशी जिले में स्थित दोनों धामों के कपाट बंद होने की तिथि दिवाली से निर्धारित होती है। उनके बंद होने के समय का मुहूर्त शारदीय नवरात्र और दशहरा पर निकाला जाता है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट पर्व पर दो नवंबर को अभिजित मुहूर्त में 12 बजकर 14 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद मां गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में स्थापित कर दी जाएगी जहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकेंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पर्व पर तीन नवंबर को बंद होंगे लेकिन उनके बंद होने का समय शनिवार को दशहरा पर निकाला जाएगा। उनके अनुसार कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में स्थापित होगी।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि परंपरा के अनुसार, हिंदू कैलेंडर और खगोलीय पिंडों की स्थिति के आकलन के बाद शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर कपाट बंद करने की तिथि और समय का मुहूर्त तय किया गया। इस वर्ष बद्रीनाथ में 11 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये, जबकि केदारनाथ में 13.5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

पहले की गई घोषणा के अनुसार, केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट तीन नवंबर को तथा गंगोत्री के कपाट दो नवंबर को बंद होंगे। इसी तरह, रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को, तुंगनाथ के चार नवंबर को और मदमहेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। बर्फ से ढके रहने के कारण उत्तराखंड के ये मंदिर सर्दियों में बंद रहते हैं, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

टॅग्स :गंगोत्रीChar Dham Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

उत्तराखंडKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; सीएम धामी ने जताया शोक

क्राइम अलर्टVIDEO: श्रद्धालुओं की बस पलटी, 33 लोग घायल, गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स