लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री धामः 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह 10.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 18:20 IST

केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट क्रमश: दो मई और चार मई को खोले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया।सुबह नौ बजे देवी गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी।10:30 बजे उसके कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में सुबह साढ़े दस बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। इसी दिन उत्तरकाशी जिले में स्थित एक अन्य धाम यमुनोत्री के कपाट भी खोले जाएंगे और इसके साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि हिंदू नववर्ष व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के नवरात्रि के पहले दिन रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया।

उन्होंने बताया कि देवी गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी और भैरों घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। यहां से अगले दिन 30 अप्रैल की सुबह नौ बजे देवी गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

जहां विधिवत पूजा अर्चना और हवन करने के बाद ठीक 10:30 बजे उसके कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। हालांकि, कपाट खुलने का मुहूर्त छह अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय किया जाएगा। दो अन्य धामों-केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट क्रमश: दो मई और चार मई को खोले जाएंगे।

टॅग्स :Char Dham YatraUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य