लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2019: गंगा में डुबकी लगाते समय पढ़े ये चमत्कारी और अद्भुत मंत्र, मिलेगी पापों से मुक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 08:30 IST

गंगा दशहरा के दिन अगर आप भी गंगा में डुबकी लगाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस दिन पूजा करें और ऐसे मंत्र पढ़ें, जिससे आपको फायदा मिलेगा और सारी मनोकामना पूर्ण होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा दशहरा आज, नदी किनारे उमड़ी भक्तों की भीड़गंगा में डुबकी लगाने से पहले जान लीजिए इस चमत्कारी मंत्र को, मिलेगा फायदा

गंगा दशहरा के मौके पर नदियों और खासकर गंगा नदीं में स्नान का खास महत्व है। पूरे देश में यही दृश्य भी आज नजर आ रहा है। देश भर में इस दिन बड़ी संख्या में लोगों के गंगा या फिर दूसरी पवित्र नदी में डुबकी का दृश्य अखबारों और टीवी में छाया रहता है। मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से दस प्रकार के पाप धुल जाते हैं। इस बार गंगा दशहर आज यानी 12 जून (बुधवार) को मनाया जा रहा है।

ऐसे में अगर आप भी गंगा दशहरा के दिन गंगा में डुबकी लगाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस दिन पूजा करें और ऐसे मंत्र पढ़ें, जिससे आपको फायदा मिलेगा और सारी मनोकामना पूर्ण होगी। गंगा में स्नान करते समय मां गंगा से अपने सभी पापों की क्षमा जरूर मांगे और इस मंत्र का जाप करें। ये मंत्र है-

गंगा स्नान का मंत्रगंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

 मां गंगा से जुड़ा यह एक पवित्र और चमत्कारी मंत्र है। पूरी निष्ठा इसे पढ़ने से आपको अपने कार्यों में सफल होने की प्रेरणा मिलती है और मन और तन से भी सभी पापों से दूर होते हैं। इस मौके पर पूजन के बाद मां गंगा की आरती भी आप पढ़ सकते हैं। ये आरती है- 

हर हर गंगे, जय मां गंगे,हर हर गंगे, जय मां गंगे॥

ओम जय गंगे माता श्री जय गंगे माता।जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता॥

चंद्र सी जोत तुम्हारी जल निर्मल आता।शरण पडें जो तेरी सो नर तर जाता॥ ओम जय ॥

पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।कृपा दृष्टि तुम्हारी त्रिभुवन सुख दाता॥ ओम जय ॥

एक ही बार जो तेरी शारणागति आता।यम की त्रास मिटा कर परमगति पाता॥ ओम जय ॥

आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।दास वही सहज में मुक्त्ति को पाता॥ ओम जय ॥

ओम जय गंगे माता श्री जय गंगे माता।जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता॥ 

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)हिंदू त्योहारधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल