लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2020: आज गणेश चतुर्थी के मौके पर जरूर पढ़ें गणपति की ये आरती, पूजा होगी सफल

By गुणातीत ओझा | Updated: August 7, 2020 14:08 IST

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त गणेश जी की प्रतिमा अपने घरों में स्थापित करते हैं। महाराष्ट्र में यह त्योहार सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू धर्म में मान्यता है कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।गणेश चतुर्थी हिंदुओं के कुछ सबसे बड़े त्योहार में शामिल है।

Ganesh Chaturthi: हिंदू धर्म में मान्यता है कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके बाद ही किसी और देवी-देवता की पूजा का विधान है। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी हिंदुओं के कुछ सबसे बड़े त्योहार में शामिल है। वैसे तो पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इसे लेकर एक अलग ही उमंग और उत्साह नजर आता है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की प्रतिमाएं जगह-जगह स्थापित की जाती हैं और अगले 10 दिनों तक उत्सव चलता रहता है।

आम लोग भी गणपति की प्रतिमा इस मौके पर अपने घर लाते हैं और फिर कुछ दिनों बाद उन्हें विदाई दे दी जाती है। इस मौके पर सुबह-शाम गणपति की आरती और पूजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता है। इस मौके पर आप भी भगवान गणेश की पूजा के बाद उनकी ये आरती जरूर पढ़ें...

Ganesh ji Ki Aarti: भगवान गणेश जी की आरती.... 

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी, माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी।पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा, लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा।जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

अन्धे को आंख देत, कोढ़िन को काया, बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवाजय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।  

टॅग्स :गणेश चतुर्थीभगवान गणेशधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल