लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2019: आज है गणेश चतुर्थी, जानें गणपति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त और नियम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 07:07 IST

महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाये जाने वाले इस त्योहार के दौरान भक्त अमूमन 7 से 11 दिन के लिए अपने घर में गणपति को विराजमान कराते हैं। वहीं, कुछ लोग 3, 5, 7 या 10 दिन में भी गणपति का विसर्जन करते हैं।

Open in App

भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाये जाना वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार आज है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की  स्थापित करते हैं और फिर कुछ दिन के अंतराल पर विसर्जन कर दिया जाता है।

महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाये जाने वाले इस त्योहार के दौरान भक्त अमूमन 7 से 11 दिन के लिए अपने घर में गणपति को विराजमान कराते हैं। वहीं, कुछ लोग 3, 5, 7 या 10 दिन में भी गणपति का विसर्जन करते हैं। इस तरह से 11 दिन चलने वाला गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो जाता है। 

Ganesh Chaturthi 2019: गणपति की स्थापना कैसे करें?

गणपति को जब आप लेने जाएं तो स्नान आदि कर लें और नये या साफ कपड़े पहनें। चांदी की थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें गणपति को विराजमान करके लाएं। अगर चांदी का बर्तन नहीं है तो पीतल या तांबे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो बड़ी मूर्ति को हाथों में लाकर भी विराजमान कर सकते हैं। भगवान की मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं और सुबह-शाम आरती करें।

आप जहां भगवान गणेश को रखने वाले हैं, उस जगह को रंगोली, फूल, आम के पत्ते और अन्य सामग्री से सजाएं। साथ ही उनके आसन को भी हल्दी, कुमकुद, फूल आदि से सजा दें। ये सारी तैयारियां तैयारी गणेश को लाने से पहले ही कर लें।

भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त आज (2 सितंबर) की सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक का है। 

Ganesh Chaturthi 2019: गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन भी गणपति को वारजमान कराकर विसर्जन कराया जा सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया बहुत लोगों द्वारा नहीं अपनाई जाती और वे कुछ दिन भगवान गणेश को अपने घर पर रखने के बाद ही विदाई देते हैं। ऐसे में हम आपको हर दिन के हिसाब से विसर्जन के शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं...

गणेश चतुर्थी के दिन विसर्जन (2 सितंबर, 2019)दोपहर में मुहूर्त: 1.55 AM से 6.38 PM तकशाम में मुहूर्त: 6.38 PM से 8.04 PMरात का मुहूर्त: 10.55 PM से 12.21 AM (3 सितंबर)तड़के सुबह मुहूर्त: 1.47 AM से 6.04 AM (3 सितंबर)

Ganesh Chaturthi: तीन दिन पर विसर्जन का मुहूर्त  सुबह का मुहूर्त: 6.04 AM से 9.12 AM तक और फिर 10.46 AM से 12.20 PM तकदोपहर में मुहूर्त: 3.28 PM से 6.36 PM तकशाम में मुहूर्त: 8.20 PM से 12.20 AM (5 सितंबर)तड़के सुबह मुहूर्त: 3.12 AM से 4.39 AM (5 सितंबर)

Ganesh Chaturthi: सात दिन पर विसर्जन का मुहूर्तसुबह का मुहूर्त: 7.39 AM से 12.19 PMदोपहर में मुहूर्त: 1.52 PM से 3.25 PM शाम में मुहूर्त: 6.31 PM से 10.52 PMरात का मुहूर्त: 1.46 AM से 03.13 AM (9 सितंबर)तड़के सुबह मुहूर्त: 4.40 AM से 6.07 AM (9 सितंबर)

Ganesh Chaturthi: 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन का मुहूर्तसुबह का मुहूर्त: 6.08 AM से 7.40 AM और फिर 10.45 AM से 3.22 PMदोपहर में मुहूर्त: 4.54 PM से 6.27 PM शाम में मुहूर्त: 6.27 PM से 9.22 PMरात का मुहूर्त: 12.18 AM से 1.45 AM (13 सितंबर)

टॅग्स :गणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

भारतVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

ज़रा हटकेविदेशी धरती पर गणपति विसर्जन में दिखा ऐसा नजारा, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल