EID 2019: चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें नमाज का वक्त

By पल्लवी कुमारी | Published: June 4, 2019 09:02 PM2019-06-04T21:02:00+5:302019-06-04T21:02:00+5:30

Eid al-Fitr 2019: भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा।

Eid ul Fitr 2019: Eid moon sighted India Celebrated on June 5 Namaz Timing All You Need To Know | EID 2019: चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें नमाज का वक्त

EID 2019: चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें नमाज का वक्त

Highlightsभारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी बुधवार (5 जून) को ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा।इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है।दिल्ली, कोलकाता, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों में, नमाज का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।

Eid al-Fitr 2019: देशभर में पांच जून बुधवार को ईद (Eid) मनाई जाएगी। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसका ऐलान किया है। सऊदी अरब में आज (4 जून) को ईद मनाई गई है। यूएई के एक दिन बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है। इस ईद को मीठी ईद (Mithi Eid) कहते हैं। दिल्ली, कोलकाता, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों में, नमाज का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। 

लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया है।  मून साइटिंग कमीटी (चंद्रमा-दर्शन करने वाली समिति) ने अबूधाबी के न्यायिक विभाग में शव्वाल का पहला दिन 5 जून को बताया है। भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी बुधवार (5 जून) को ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़े त्योहार में से ईद-उल-फितर एक है। सऊदी में तीन जून को ईद के चांद के दिखने का ऐलान कर दिया गया। इस साल सऊदी अरब में रमजान का मुबारक महीना 5 मई को शुरू हुई था। भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा। 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी। 

इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है। ऐसे में सभी देशों में चांद दिखने को लेकर एक या दो दिनों का अंतर होता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक रमजान के महीने में कुरान-ए-पाक का अवतरण हुआ था।

Web Title: Eid ul Fitr 2019: Eid moon sighted India Celebrated on June 5 Namaz Timing All You Need To Know

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे