लाइव न्यूज़ :

ईद 2018: यहां तोप के धमाके से खोलते हैं रोजा, नगर निगम भी देता है तोप दागने के पैसे

By मेघना वर्मा | Updated: June 16, 2018 08:57 IST

तोप को रोज एक माह तक चलाने की जिम्मेदारी सखावत उल्लाह की है।

Open in App

शुक्रवार देर रात चांद दिखने के बाद देश भर में ईद की धूम है। बाजारों में जहां एक ओर कपड़ों की दुकान पर भीड़ लगी है तो वहीं दूसरी ओर इफ्तारी के लिए लोग स्वादिष्ट व्यंजनों की खरीददारी करते दिखाई दे रहें हैं। इफ्तार पार्टी के लिए लोग अक्सर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाते हैं और फिर अपना रोजा तोड़ते हैं लेकिन आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वहां के लोग ना तो दोस्तों के घरजाकर रोजा तोड़ते हैं ना रिश्तेदारों के घर जाकर बल्कि रोजा तोड़ने के लिए उन्हें इंतजार रहता है एक तोप के धमाके का। जी हां हम मजाक नहीं कर रहें, भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां के लोग रोजा तभी तोड़ते हैं जब उन्हें तोप से निकले गोले की तेज आवाज सुनाई देती है। 

एक अनूठी सी है परंपरा

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रमजान के दौरान सालों से एक अनूठी परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा के चलते रमजान में इफ्तार और सेहरी को तोप चलाकर शुरू और खत्म किया जाता है। इस तोप की तेज गूंज के बाद लोग इफ्तार पार्टी को शुरू करते हैं। जिले से 45 किलोमीटर दूर भोपाल और सीहोर में भी रमजान के चलते तोप चलाई जाती थी लेकिन समय के साथ ये परंपरा धीरे-धीरे कम होती चली गई।

18 वीं सदी में हुई थी इस परंपरा की शुरूआत

आपको बता दें इस परंपरा की शुरुआत 18वीं सदी में भोपाल की बेगमों ने मिलकर की थी। तब प्राचीन किलों से इस तोप को चलाया जाता था। पुराने समय में यह तोप बड़े भी हुआ करते थे लेकिन अब यह तोप छोटी होती जा रही है। पुराने समय में इसे आर्मी की तोप से दागा जाता था जिसकी गूंज पूरे शहर में खुशियां लेकर आती थी। ये सभी काम शहर की काजी के देखरेख में किया जाता था। 

तोप के लिए जारी किए जाते हैं लाइसेंस

आज के समय रायसेन में तोप चलाने के लिए तोप को लाइसेंस लेकर ही चलाया जाता है। कलेक्टर तोप और बारूद का लाइसेंस एक माह के लिए जारी करते हैं। इसे चलाने का एक माह का खर्च करीब 40,000 रुपए आता है। इसमें से तकरीबन 5000 हजार रुपए नगर निगम देता है। बाकी लोगों से चंदा कर इकट्ठा किया जाता है।

ये भी पढ़ें- ईद 2018: अल्लाह की इबादत जितनी ताकत होती है इस एक काम में

इशारा मिलने पर चल जाता है तोप

तोप को रोज एक माह तक चलाने की जिम्मेदारी सखावत उल्लाह की है। वे रोजा इफ्तार और सेहरी खत्म होने से आधा घंटे पहले उस पहाड़ में पहुंच जाते हैं, जहां तोप रखी है और उसमें बारूद भरने का काम करते हैं। सखावत उल्लाह को नीचे मस्जिद से जैसे ही इशारा मिलता है कि इफ्तार का वक्त हो गया, वैसे ही वह गोला दाग देते हैं।

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद