रात में जूठा बर्तन धोए बिना सो जाते हैं.. तो हो जाएं सावधान

By गुणातीत ओझा | Published: June 10, 2020 03:56 PM2020-06-10T15:56:28+5:302020-06-10T16:26:55+5:30

अगर रात को आप बर्तन बिना धोए सो जाते हैं तो घर में मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता आपके घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती है। साथ ही घर में दरिद्रता का वास होता है। जानें इसके गलत प्रभावों के बारे में..

do not keep your utensils without wash in night know where it effects | रात में जूठा बर्तन धोए बिना सो जाते हैं.. तो हो जाएं सावधान

शास्त्रों में बर्तन धोकर सोने के बारे में वर्णित बातों के बारे में जानें।

Highlightsबर्तनों में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिन घरों में बर्तन धोने बिना लोग सोते हैं वहां गरीबी के आसार मंडराने लगते हैं।शास्त्रों में यहां तक कहा गया है कि बर्तन साफ किए बिना सोना गरीबी को बुलावा देने जैसा होता है।

हमारे हिन्दू शास्त्रों में बहुत से ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने का एक समय होता है। अगर वह काम समय पर ना किया जाए तो घर में उदासी आती है साथ ही इसे अशुभ भी कहा जाता है। शास्त्रों में साफ-सफाई को विशेष महत्व दिया गया है। घर में साफ सफाई सभी को पसंद है। साफ-सफाई के बारे में कहा गया है कि इससे घर का वास्तु अच्छा रहता है। अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया गया तो इससे कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर में साफ-सफाई ना रखी जाए तो घर में वास्तुदोष बढ़ता है, साथ ही अनहोनी होने का भी डर बना रहता है।

जूठा बर्तन ज्यादा देर तक घर में रखना अशुभ सूचक होता है। बता दें कि भोजन करने के बाद सभी जूठे बर्तनों को साफ कर देना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि रात को अगर हम जूठे बर्तन साफ किए बिना सो जाते हैं तो इसका क्या बुरा असर पड़ता है?

वास्तु दोष

बता दें कि रात का खाना खाने के बाद कई बार ऐसा होता है कि आलस के मारे हम बर्तनों को जूठा ही छोड़ देते हैं। ऐसा करना शास्त्रों में गलत माना गया है। जूठे बर्तनों को बिना धोए सोने से हमारे घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है। घर की सुख-शांति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि जिस घर में रात को बर्तन साफ नही होते वहां के लोगों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही ऐसे घरों में परिवार के सभी सदस्य दुखी रहते हैं।

गरीबी को बुलावा

बर्तनों में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिन घरों में बर्तन धोने बिना लोग सोते हैं वहां गरीबी के आसार मंडराने लगते हैं। शास्त्रों में यहां तक कहा गया है कि बर्तन साफ किए बिना सोना गरीबी को बुलावा देने जैसा होता है। अगर रात में आप बर्तन बिना धोए सो जाते हैं तो घर में मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता। आपके घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती है। साथ ही घर में दरिद्रता का वास होता है।

Web Title: do not keep your utensils without wash in night know where it effects

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे