लाइव न्यूज़ :

Dhantesras 2021 Upay: इस धनतेरस पर ये 5 चीजें खरीदने से बढ़ेगी धन-संपत्ति, हो जाएंगे मालामाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 10:16 IST

धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। साथ ही धनतेरस के दिन धन-धान्य की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है।

Open in App

धनतेरस पर्व सुख और समृद्धि का त्योहार है। इस साल यह पर्व 2 नवंबर मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सोने चांदी के आभूषण, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। साथ ही धनतेरस के दिन धन-धान्य की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है। धनतेरस पर कुछ विशेष उपाय/टोटके करने से घर में पैसा, सुख-समृद्धि का आगमन होता है। धनतेरस के दिन आप ये पांच उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं-

1. झाड़ू

इस धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदें। धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू मां लक्ष्मी जी का रूप है। इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदकर घर लाना स्वयं मां लक्ष्मी जी को घर पर लाने जैसा है। धनतेरस के दिन जिस भी घर में मां लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है, उसे जीवनभर धन की कमी नहीं रहती है। उस जातक के धन-धान्य के भंडार हमेशा बने रहते हैं। इस दिन आप किसी गरीब को झाड़ू का दान भी कर सकते हैं।

2. पीतल के बर्तन

अगर आप धनतेरस पर सोने और चांदी के बर्तन खरीदकर घर नहीं ला सकते हैं तो कोई बात नहीं, आप पीतल के बर्तन भी घर लाकर धनतेरस का त्योहार मना सकते हैं। पीतल को शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको धन की देवी मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  

3. साबुत धनिया

धनतेरस पर धनिया लाना बेहद शुभ होता है। इसे धन की वृद्धि की प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया के दाने खरीदकर मां लक्ष्मी जी को अर्पित करना चाहिए, फिर उनमें से कुछ दानों को किसी गमले में बो देना चाहिए। माना जाता है कि इसको बोने पर अगर धनिया के पौधे निकलते हैं तो यह माना जाता है कि वर्षभर आपके घर पर मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहेगा।

4. अक्षत

धनतेरस के दिन अक्षत को घर लाना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही शुभ होता है। शास्त्रों में अक्षत को महत्वपूर्ण माना गया है। पूजा के दौरान इसका उपयोग किया जाता है। दरअसल धनतेरस की पूजा में अक्षत का आशय कभी न समाप्त होने वाले धन से है। धनतेरस पर ये उपाय करने से जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

5. कुमकुम

धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदकर लाएं। पूजा के दौरान इस कुमकुम को मां लक्ष्मी के अर्पित करें और फिर स्वयं को लगाएं। मान्यता है कि यह उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। 

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। लोकमत हिन्दी इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :धनतेरसपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य