Dhanteras 2020: धनतेरस कब है? इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, देखें पूरी लिस्ट

By गुणातीत ओझा | Published: November 6, 2020 03:00 PM2020-11-06T15:00:50+5:302020-11-06T15:05:40+5:30

इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है।

dhanteras 2020 date in india know here things to buy and should not to buy | Dhanteras 2020: धनतेरस कब है? इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं, देखें पूरी लिस्ट

जानें धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ।

Highlightsइस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है।मान्यता है कि इस दिन की खरीदारी लाभकारी होती है।

दिवाली से पहले पड़ने वाला धनतेरस पर्व पर खरीददारी का विशेष महात्म होता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस(Dhanteras 2020) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। आइये आपको बताते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फल मिलता है।

1. कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ वैभव आता है। श्रीयंत्र को घर को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें।

2. लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना शुभ होता है। कहते हैं कि दिवाली के पहले धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ होता है।

3. सोने-चांदी के सिक्के खरीदना होता है शुभ

धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदे जाने वाले गहने, सिक्कों, बर्तनों की भी दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. धनिए के बीज- धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि धनिए के बीज का इस्तेमाल गणेश-लक्ष्मी पूजन में करना चाहिए। साथ ही धनिया का बीज तिजोरी में भी रखना शुभ होता है।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए

धनतेरस पर लोहे की वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। लोहा शनि का कारक माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत कम होती है।

Web Title: dhanteras 2020 date in india know here things to buy and should not to buy

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे