लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं और सैलानियों की बहार, दो महीनों के भीतर लाखों लोग आए वैष्णो देवी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 4, 2023 15:42 IST

अभी तक यही होता था कि जनवरी के बाद कश्मीर और वैष्णो देवी में आने वालों की संख्या कम होती जाती थी। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते थे। सबसे बड़ा कारण छात्रों की परीक्षा का समय होता था पर इस साल की शुरूआत के साथ ही जो नया ट्रेंड देखने को मिला है वह चौंकाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में मौसम बदलने के साथ सैलानियों की संख्या नें हुआ इजाफा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त दो महीनों के भीतर 9.38 लाख भक्त वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बसंत बहार के आने से पहले ही टूरिस्टों की बहार आ चुकी है। वैष्णो देवी के तीर्थस्थल पर आने वाले भी नया रिकार्ड बना रहे हैं। यह बात अलग है कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही अगर वैष्णो देवी आने वालों का आंकड़ा ढलान पर आने लगा था तो कश्मीर में आंकड़ों का ग्राफ ऊपर जाने लगा था।

इस साल सिर्फ फरवरी महीने में ही कश्मीर में आकर रंगीन वादियों में खो जाने वालों की संख्या टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए उत्साहजनक रही है। कश्मीर के पर्यटन विभाग के निदेशक फजलुल हफीज इसकी पुष्टि करते हुए खुशी प्रकट करते थे कि पहली बार फरवरी महीने में यह आंकड़ा एक लाख को पार कर गया।

अभी तक यही होता था कि जनवरी के बाद कश्मीर और वैष्णो देवी में आने वालों की संख्या कम होती जाती थी। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते थे। सबसे बड़ा कारण छात्रों की परीक्षा का समय होता था पर इस साल की शुरूआत के साथ ही जो नया ट्रेंड देखने को मिला है वह चौंकाने वाला है।

हफीज के बकौल, जनवरी में भी कश्मीर आने वालों ने नया रिकार्ड बनाया था। हालांकि, वे जनवरी महीने की संख्या मुहैया करवाने की स्थिति में नहीं थे पर कहते थे कि अब साइंटिफिक तरीके से इन आंकड़ों को एकत्र किया जा रहा है ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि किस उम्र के पर्यटक को कौन सा इलाका ज्यादा पसंद आया है ताकि उसी के मुताबिक वहां सुविधाएं और बढ़ाई जा सकें।

यह भी सच है कि वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस बार नया रिकार्ड बनाया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी व फरवरी में 1.39 लाख श्रद्धालु ज्यादा आए। पिछले साल दोनों महीनो में आने वालों की संख्या 7.99 लाख थी तो इस बार यह बढ़ कर 9.38 लाख तक पहुंच गई है। 

इस साल जनवरी में 5.24 लाख श्रद्धालु आए जो पिछले साल के जनवरी महीने से 85 हजार ज्यादा थे तो इसी तरह से फरवरी में आने वालों की संख्या 4.14 लाख थी जो पिछले साल की बनिस्बत 53 हजार अधिक है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuत्योहारवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद