December Vrat Tyohar 2025 List: गीता जयंती, खरमास, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 14:46 IST2025-11-29T14:46:39+5:302025-11-29T14:46:39+5:30
साल के आखिरी महीने दिसंबर महीने में गीता जयंती और गुरु गोविंद सिंह जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

December Vrat Tyohar 2025 List: गीता जयंती, खरमास, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, दिसंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
December Vrat Tyohar 2025 List: दिसंबर में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इस महीने में ही पौष माह की शुरुआत भी होने जा रही है। इस माह में मुख्य तौर से सूर्य देव की पूजा की जाती है। माह की शुरुआत गीता जयंती से होगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्वंय भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इसी महीने से खरमास लग जाएगा और खरमास लगने के कारण दिसंबर में कुछ समय के लिए शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किए जाएंगे। दिसंबर माह में ही सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव के रूप में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं दिसंबर माह के प्रमुख व्रत-त्योहार।
दिसंबर के व्रत-त्योहार (December Festivals 2025 List)
सोमवार, 1 दिसंबर 2025 - मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
मंगलवार 2 दिसंबर 2025 - भौम प्रदोष व्रत
गुरुवार 4 दिसंबर 2025 - अन्नपूर्णा जयंती, दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयन्ती
शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 - पौष माह शुरू
रविवार 7 दिसंबर 2025 - अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
सोमवार 15 दिसंबर 2025 - सफला एकादशी
मंगलवार 16 दिसंबर 2025 - धनु संक्रांति, खरमास शुरू
बुधवार 17 दिसंबर 2025 - बुध प्रदोष व्रत
गुरुवार 18 दिसंबर 2025 - मासिक शिवरात्रि
शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 - पौष अमावस्या
बुधवार 24 दिसंबर 2025 - विनायक चतुर्थी (विघ्नेश्वर चतुर्थी)
शनिवार 27 दिसंबर 2025 - गुरु गोविंद सिंह जयंती
रविवार 28 दिसंबर 2025 - मासिक दुर्गाष्टमी
30 दिसंबर 2025 - पौष पुत्रदा एकादशी