लॉकडाउन: घर बैठे बदल दीजिए अपने पूजा घर की काया, मंदिर में रखिए ये 7 चीजें-चमक जाएगा किस्तम का सितारा

By मेघना वर्मा | Published: April 19, 2020 10:16 AM2020-04-19T10:16:13+5:302020-04-19T10:16:13+5:30

आपके घर का मंदिर सबसे पवित्र स्थान होता है। जहां से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

daily puja items list keep these things in the temple of house | लॉकडाउन: घर बैठे बदल दीजिए अपने पूजा घर की काया, मंदिर में रखिए ये 7 चीजें-चमक जाएगा किस्तम का सितारा

लॉकडाउन: घर बैठे बदल दीजिए अपने पूजा घर की काया, मंदिर में रखिए ये 7 चीजें-चमक जाएगा किस्तम का सितारा

Highlightsअक्षत के दाने यानी चावल के खड़े दाने सम्पन्नता का प्रतीक होते हैं। एक तांबे के लोटे में जल भर कर अपने मंदिर में जरूर रखें।

इस समय कोरोना वायरस की चपेट में पूरा देश है। जिसकी वजह से पूरा देश इस समय लॉकडाउन है। लॉकडाउन की ये अवधि अब तीन मई तक कर दी गई है। वहीं कुछ लोग इस लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाकर अपने परिवार वालों के साथ हैं तो कुछ लोग अकेले लॉकडाउन बिता रहे हैं। आप भी घर बैठे ऊब गए हैं तो घर की मंदिर की साफ-सफाई के साथ पूजा घर में कुछ विशेष और सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। 

कहते हैं आपके घर का मंदिर सबसे पवित्र स्थान होता है। जहां से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इस जगह को जितना साफ होना जरूरी उतना ही ये जरूरी है कि पूजा घर में कुछ जरूरी समान हों जो ना सिर्फ आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने में सक्षम होते हैं बल्कि आपके लिए शुभ भी होते हैं। 

आइए आज आपको बताते हैं वो 7 चीजें जिन्हें आपको अपने पूजा घर में बाकी सामानों के अलावा भी जरूर रखना चाहिए-

1. एक लोटे में जल

एक तांबे के लोटे में जल भर कर अपने मंदिर में जरूर रखें। रोजाना इस पानी को बदलते रहें। आप चाहें तो इसमें तुलसी का पत्ता डालकर भी रख सकते हैं। पूजा के बाद इस पानी को घर के सभी सदस्यों को दें।

2. चंदन

चंदन, भगवान शिव को प्रिय होता है। अपनी मंदिर में चंदन जरूर रखें। ये आपके परिवार के बीच  होने वाली कलह से शीतलता प्रदान करता है। चंदन की खुशबू से पूरा घर सकारात्मक हो जाता है।

3. अक्षत

अक्षत के दाने यानी चावल के खड़े दाने सम्पन्नता का प्रतीक होते हैं। जब भी माथे पर तिलक लगाएं तो उसपर अक्षत के दाने चिपकाना ना भूलें। ये शुभ माना जाता है। इसलिए मंदिर में अक्षत के दाने भी जरूर रखें।

4. घंटी

घंटियों की आवाज से पूरे घर में सकारात्मकता आती है। जब भी पूजा करें या भगवान की आरती गावें घंटियों का इस्तेमाल जरूर करें। इससे घर का वातारवरण अच्छा होता है और नकारात्मकता दूर होती है। 

5. शंख

शंख की ध्वनि से घर के सभी रोग-किटाणु दूर भागते हैं। माना जाता है कि जहां नियमित शंख बजाते हैं वहां हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। लोक मान्यता तो ये भी है कि जहां शंख का वास होता है वहां मां लक्ष्मी रहती हैं।

6. गंगाजल

एक साफ पात्र में गंगाजल को जरूर रखें। इससे घर में छिड़काव करने से सभी तरह की नकारात्मकता दूर होती है। आप जाहें तो इसमें भी तुलसी का पत्ता डालकर रख सकते हैं।  

7. रोली

रोली का उपयोग पूजा में जरूर करें। भगवान को नहलाने के बाद या उनपर जल चढ़ाने के बाद माथे पर रोल का टिका जरूर लगाएं। ये बहुत शुभ माना जाता है। 

Web Title: daily puja items list keep these things in the temple of house

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे