लाइव न्यूज़ :

कोलकाता का चाइनीज काली मंदिर जहां लगाया जाता है चाउमीन और नूडल्स का भोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 14:45 IST

चाइनीज काली मंदिर: इस मंदिर का दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं लेकिन उनके लिए सबसे हैरान करने वाली चीज यहां का प्रसाद है। यहां कई बार प्रसाद में भक्तों को चाइनीज नू़डल्स, चॉप्स्टिक, चावल या सब्जी के व्यंजन दिये जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में स्थित है चाइनीज काली मंदिर, देश-विदेश से पर्यटक आते हैं यहांकोलकाता के टांगरा (चाइनाटाउन) क्षेत्र में स्थित है चाइनीज काली मंदिर

बात पश्चिम बंगाल की करें या कोलकाता की भी तो जाहिर है माता दुर्गा और काली की चर्चा जरूर होगी। कोलकाता की संस्कृति में काली पूजा का विशेष महत्व है। वैसे, आज हम कोलकाता के जिस काली मंदिर की बात करने जा रहे हैं वह बेहद अलग और एक खास वजह के कारण प्रसिद्ध है।

हम बात कर रहे हैं कोलकाता के टांगरा (चाइनाटाउन) क्षेत्र में स्थित एक चाइनीज काली मंदिर की, जहां के पूजन की परंपरा और यहां का प्रसाद इसे देश भर के दूसरे काली मंदिर से अलग और विशेष बनाता है।  इस मंदिर का नाम चाइनीज काली मंदिर है। केवल मंदिर का नाम ही अलग नहीं है बल्कि यहां आने पर जो श्रद्धालु दिखेंगे, वे भी विशेष हैं। यहां कई ऐसे श्रद्धालु आपको मिल जाएंगे जो चीनी हैं।

चाइनीज काली मंदिर में चाउमीन और नूडल्स वाला प्रसाद!

इस मंदिर का दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं लेकिन उनके लिए सबसे हैरान करने वाली चीज यहां का प्रसाद है। यहां कई बार प्रसाद में भक्तों को चाइनीज नू़डल्स, चॉप्स्टिक, चावल या सब्जी के व्यंजन दिये जाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि देवी के चरणों में भोग के रूप में भी यही चीजें चढ़ाई जाती है। भोग से इतर यहां कैंडल और चाइनीज अगरबत्ती जलाने की भी परंपरा है। मंदिर में लाल रंग का इस्तेमाल आपको विशेष तौर ज्यादा दिखेगा। दिलचस्प ये भी कि यहां आने वाले चीनी पूजा-पाठ भी चीनी शैली में ही करते हैं। 

काली मंदिर से कैसे हुआ चीनी लोगों का जुड़ाव

यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। इस मंदिर को लेकर एक कहानी काफी लोकप्रिय है। दरअसल, एक चीनी बच्चा काफी बीमार था और उसका इलाज कहीं नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उसके माता-पिता एक बार उस बीमार बच्चे के साथ यहां पहुंच गये। बच्चा मंदिर आते ही ठीक हो गया। इसके बाद इस मंदिर की लोकप्रियता काफी बढ़ गई और चीनी श्रद्धालु इससे जुड़ते चले गये। 

वैसे, कहते ये भी है कि एक चीनी शख्स ने एक सपना देखा और उसके बाद उसने मंदिर को और बेहतर बनाने की बात कही। वह सपना क्या था, इस बारे में कोई नहीं जानता लेकिन इसके बाद इस मंदिर को बनाने का काम शुरू हो गया और लोग जुड़ते चले गये। हिंदू और चीनी सभ्यता के इस मेल और एक-दूसरे की संस्कृति के स्वीकृति के इस उत्तम उदाहरण को देखने देश-विदेश से कई पर्यटक हर साल आते हैं। 

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद