आज सुबह खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें सुबह-शाम की आरती का समय, ट्रेन, हेलिकॉप्टर, बस से पहुँचने का तरीका, किराया

By गुलनीत कौर | Published: May 10, 2019 11:23 AM2019-05-10T11:23:52+5:302019-05-10T11:23:52+5:30

बद्रीनाथ मंदिर हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह हिन्दुओं की चार धाम यात्रा का प्रमुख आकर्षण है। इस यात्रा के दौरान हिन्दू बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने अवश्य जाते हैं। यह मंदिर भगवान बद्रीनाथ (भगवान विष्णु का ही स्वरूप) को समर्पित है।

Char Dham Yatra: Badrinath Temple gates opened, know badrinath yatra cost, helicopter yatra cost, how to reach by flight, train, bus, road, temple opening closing and aarti timings | आज सुबह खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें सुबह-शाम की आरती का समय, ट्रेन, हेलिकॉप्टर, बस से पहुँचने का तरीका, किराया

आज सुबह खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, जानें सुबह-शाम की आरती का समय, ट्रेन, हेलिकॉप्टर, बस से पहुँचने का तरीका, किराया

आज सुबह तड़के साढ़े 4 बजे आम लोगों के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। एक दिन पहले ही मंदिर को सजावट का काम शुरू हो गया था और आज सुबह ब्रह्ममुहूर्त को ध्यान में रखते हुए भक्तों के लिए इस विष्णु धाम के कपाट खोल दिए गए। कपाट खोलने के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद थे। अगले 6 महीनों के लिए मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खुले रहेंगे और फिर सर्दियां नजदीक आते ही वापस बंद कर दिए जाते हैं। 

बद्रीनाथ मंदिर हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह हिन्दुओं की चार धाम यात्रा का प्रमुख आकर्षण है। इस यात्रा के दौरान हिन्दू बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने अवश्य जाते हैं। यह मंदिर भगवान बद्रीनाथ (भगवान विष्णु का ही स्वरूप) को समर्पित है। मान्यता है कि मंदिर के भीतर विराजिमान भगवान की मूर्ति साक्षात्र भगवान विष्णु का ही रूप है।

हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालू चार धाम यात्रा करते हैं। यदि इस साल आप भी बद्रीनाथ मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां मंदिर पहुँचने का हवाई, रेल, सड़क मार्ग और उसका किराया बताने जा रहे हैं। मंदिर में किस समय पहुँचने पर आपको पवित्र आरती के दर्शन होंगे और कब मंदिर के कपाट भगवान के शयन समय के लिए बंद होंगे यह भी जान लें। ताकि मंदिर पहुँचने पर आपको निराश न होना पड़े। 

कहाँ है बद्रीनाथ मंदिर? (Badrinath Temple significance, history)

बद्रीनाथ मंदिर उत्तर भारत में उत्तराखंड राज्य में बहने वाली पवित्र नदी अलकनंदा के तट पर स्थित है। यह प्रसिद्ध विष्णु मंदिर है जहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर को किसी जमाने में भगवान शिव का निवास स्थान भी कहा जाता था। किन्तु एक पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां चमत्कारी रूप से भगवान विष्णु की मूर्ति प्रकट होने से यह विष्णु धाम बन गया।

मंदिर जाने का रास्ता हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे प्रसिद्ध शहरों से होकर गुजरता है। देश की राजधानी दिल्ली से रोजाना हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए अनगिनत ट्रेनें निकलती हैं। यह मंदिर अपने करीबी प्रसिद्ध शहरों से अधिकतम 50 से 60 किमी की दूरी पर ही स्थित है। इन सभी शहरों से मंदिर पहुँचने का सदल मार्ग काफी आसान है। 

हेलिकॉप्टर से बद्रीनाथ मंदिर यात्रा (Badrinath Temple Helicopter service)

बद्रीनाथ मंदिर पहुँचने के लिए देहरादून से हेलिकॉप्टर सेवा चलाई जाती है। ठीक ऐसी ही सेवा शिव धाम केदारनाथ मंदिर के लिए भी है। बद्रीनाथ मंदिर की यह हेलिकॉप्टर सेवा देहरादून से मंदिर तक 146 किमी का सफर तय करती है। इस सेवा का किराया 6,990 रूपये प्रति व्यक्ति है। 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए आपको टिकट की कुल लागत का 10 फीसदी देना होगा और उन्हें कोई सीट नहीं मिलेगी।

बद्रीनाथ मंदिर हवाई यात्रा (Badrinath Temple by flight)

देहरादून स्थित 'जॉली ग्रांट' हवाई अड्डा बद्रीनाथ मंदिर के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यहां से मंदिर की दूरी 317 किमी है। यह एयरपोर्ट देहरादून शहर से 22 किमी की दूरी पर है। यहां से अमृतसर, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों की हवाई उड़ानें भरी जाती हैं। यदि तीन महीने पहले ही टिकट करा ली जाए तो न्यून्तामा किराया 2600-2700 से शुरू होता है। 

बद्रीनाथ मंदिर रेल यात्रा (Badrinath Temple by train)

बद्रीनाथ मंदिर पहुँचने के लिए बद्रीनाथ में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, मगर हरिद्वार (324 किमी), ऋषिकेश (397 किमी), कोटद्वार (327 किमी) तक रोजाना नाजाने कितनी ट्रेनें देश के अलग अलग भागों से आती हैं। इन शहरों से सदल मार्ग के माध्यम से बद्रीनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

बद्रीनाथ मंदिर सड़क यात्रा (Badrinath Temple by road)

यदि आप प्राइवेट गाड़ी से मंदिर पहुँचने का विचार बना रहे हैं तो आपको देश के बड़े शहरों से मंदिर तक पहुँचने का फासला और समय बता देते हैं:
- दिल्ली से बद्रीनाथ दूरी 540 किमी, समय 15 घंटे से अधिक
- चंडीगढ़ से बद्रीनाथ दूरी 507 किमी, समय 15 घंटे से अधिक
- ऋषिकेश से बद्रीनाथ दूरी 300 किमी, समय 10 घंटे
- हरिद्वार से बद्रीनाथ दूरी 320 किमी, समय 11 घंटे
- देहरादून से बद्रीनाथ दूरी 334 किमी, समय 11 घंटे

बद्रीनाथ मंदिर पूजा, आरती का समय: (Badrinath Temple gate opening closing time, aarti time)

दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 7 से 8 बजे के बीच खोल दिए जाते हैं। मगर मंदिर में पहली आरती तड़के सुबह साढ़े 4 बजे ही की जाती है। किन्तु इस समय आम भक्तों को भीतर जाने की अनुमति नहीं होती है। सुबह 7 से दोपहर के 1 बजे तक भक्तों के लिए कपाट खुले रहते हैं। 1 बजे से 4 बजे तक कपाट बंद रहते हैं। 4 बजे से रात 9 बजे तक फिर से दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच संध्या आरती भी होती है। 

Web Title: Char Dham Yatra: Badrinath Temple gates opened, know badrinath yatra cost, helicopter yatra cost, how to reach by flight, train, bus, road, temple opening closing and aarti timings

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे