लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद 15 दिन बाद लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि, समय

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2022 16:49 IST

साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर में लगेगा।

Open in App

सूर्य ग्रहण के बाद अब 15-16 दिनों के अंतराल में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में पूजा-पाठ के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं किया जाता है। साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर में लगेगा। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो यह चंद्र ग्रहण साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा।  

चंद्र ग्रहण का समय 

भारत के समयानुसार सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल नहीं लगेगा।

कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण 

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा, इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां

वैसे तो इस दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। किंतु धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल