लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण का सूतक कब से है, कितनी देर के लिए लगेगा ग्रहण और क्या होगी ग्रहों की स्थिति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 11:47 IST

चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा चंद्रग्रहणसूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता हैभारत में दिखाई देगा ये चंद्रग्रहण, 17 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

आषाढ़ शुक्ल की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले गुरु पूर्णिमा के पर्व के साथ ही चंद्रग्रहण भी इस दिन 16 जुलाई को ही (मंगलवार की रात) लगने जा रहा है। गुरु पूर्णमा के दिन लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। खास बात ये है कि ग्रहण के ठीक अगले दिन यानी 17 जुलाई से सावन का पावन महीना भी शुरू हो रहा है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। यह चंद्रग्रहण करीब 3 घंटे का रहने वाला है। इससे पहले 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण भी लगा था। हालांकि, भारत में यह दिखाई नहीं दिया था।

Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण का सूतक कब आरंभ होगा

चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष रात 4.30 बजे होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकता है और इसलिए इसका असर पूजा-पाठ के समय पर होगा। पूरे भारत में देखा जा सकने वाला इस खंड ग्रास चंद्रग्रहण की पूर्ण अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्र 17 जुलाई की सुबह 5.25 बजे अस्त होगा। 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिहाज से चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को दिन में 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाते हैं और मूर्ति स्पर्थ की मनाही होती है।

Chandra Grahan 2019: क्या होगा ग्रहण का राशियों पर असर

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय राहुल और शनि चंद्रमा के साथ धनु राशि में होंगे। इससे ग्रहण का प्रभाव और बढ़ेगा। साथ ही सूर्य और चंद्र चार विपरीत के ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में रहेंगे। वहीं, मंगल नीच का रहेगा। इस वजह से तनाव बढ़ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने की आशंका है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणगुरू-पूर्णिमासावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद