लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: चाणक्य ने बताया था ये 5 तरह के लोग कभी नहीं होते धनवान, जानिए कौन हैं वे लोग

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2020 13:02 IST

चाणक्य ने इंसानों के लिए कई नीतियों को लिखा। इनका पालन करके इंसान अपने जीवन को खुशियों से भर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने इन्हीं कूटनीतिज्ञ में चाणक्य ने इंसानों के लिए कई नीतियों को लिखा।चाणक्य की नीतियों की मदद से ही चंद्रगुप्त मौर्य भारतवर्ष के सम्राट बने थें।

आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उनकी लिखे विचार और उनकी लिखी नीति आज भी लोग पढ़ना और उसका आदर्श तरीके से पालन करते हैं। चाणक्य की नीतियों की मदद से ही चंद्रगुप्त मौर्य भारतवर्ष के सम्राट बने थें।

अपने इन्हीं कूटनीतिज्ञ में चाणक्य ने इंसानों के लिए कई नीतियों को लिखा। इनका पालन करके इंसान अपने जीवन को खुशियों से भर सकता है। चाणक्य ने एक श्लोक लिखा जिसमें उन लोगों का जिक्र किया जो अपनी जिंदगी में कभी धनवान नहीं हो सकते। 

आइए आपको बताते हैं उस श्लोक के बारे में और उन लोगों के बारे में-

कुलैचिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुचतिश्रीर्यदि चक्रपाणि।।

1. इस श्लोक की मानें तो चाणक्य कहना चाहते हैं कि जो व्यक्ति गंदे और मैले कपड़े पहनता है उसके पास कभी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरतीं। जो बहुत गंदगी से रहते हैं उनके पास भी कभी पैसे नहीं रुकते।

2. चाणक्य आगे लिखते हैं कि जो लोग अपने दांतों की सफाई नहीं करते, ब्रश करने में आलस करते हैं उन्हें हमेशा गरीबी का सामना करना पड़ता है।

3. जो लोग बहुत अधिक भोजन खाते हो अर्थात अपनी भूख से ज्यादा खाना खाते हों वो कभी धनवान नहीं हो सकते। जरूरत से ज्यादा खाना खानने वाले मनुष्यों को आए दिन स्वास्थ्य संबधी दिक्कतें भी होती हैं। 

4. चाणक्य ने बताया कि जो लोग कड़वे वचन बोलते हैं या जो लोग अन्याय, धूर्तता और बेइमानी का पैसा कमाते हैं उनके पास भी कभी पैसे नहीं टिकते। वो जल्दी ही अपने पैसे खो देते हैं। 

5. चाणक्य के अनुसार हर समय सोया रहने वाला आदमी भी अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर सकता। हर समय सोया रहने वाला व्यक्ति मां लक्ष्मी से विमुख हो जाते हैं। 

टॅग्स :चाणक्य नीतिपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स