लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2024 Muhurat: कल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, जान लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, विधि-विधान और नियम

By रुस्तम राणा | Updated: April 8, 2024 16:37 IST

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी पर सवार होकर 17 मार्च को रामनवमी के दिन प्रस्थान करेंगी।

Open in App

Chaitra Navratri 2024:चैत्र नवरात्रि व्रत 9 अप्रैल, मंगलवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी पर सवार होकर 17 मार्च को रामनवमी के दिन प्रस्थान करेंगी। मां शक्ति का यह पर्व प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होकर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को समाप्त होता है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां के 9 अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां के भक्त नौ दिनों तक व्रत का पालन करते हैं और अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन कर व्रत खोलते हैं। व्रत का प्रारंभ घटस्थापना के साथ होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि-विधान क्या है। 

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनटचैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त -  9 अप्रैल को रात के समय 8 बजकर 30 मिनट चैत्र नवरात्रि व्रत प्रारंभ - चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत 9 अप्रैल से घटस्थापना का मुहूर्त - 9 अप्रैल सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना की विधि

सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें।घर के मंदिर की साफ-सफाई करें जहां कलश स्‍थापना करना है, वहां गंगाजल छिड़कें।फिर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।कलश पर स्वास्तिक बनाकर इस पर कलावा बांधें।कलश में चारों ओर अशोक के पत्‍ते लगाएं।कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें और एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें।इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां दुर्गा का आवाह्न करें।इसके बाद दीप जलाकर कलश की पूजा करें।

चैत्र नवरात्रि व्रत 2024 की तिथियां

चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि व्रत 9 अप्रैल 2024 - मां शैलपुत्री की पूजाचैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि व्रत 10 अप्रैल 2024 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजाचैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि व्रत 11 अप्रैल 2024 - मां चंद्रघंटा की पूजाचैत्र नवरात्रि चतुर्थी तिथि व्रत 12 अप्रैल 2024 - मां कुष्माण्डा की पूजाचैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि व्रत 13 अप्रैल 2024 - मां स्कंदमाता की पूजाचैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि व्रत 14 अप्रैल 2024 - मां कात्यायनी की पूजाचैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि व्रत 15 अप्रैल 2024 - मां कालरात्री की पूजाचैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि व्रत 16 अप्रैल 2024 - मां महागौरी की पूजा, अष्टमी पूजनचैत्र नवरात्रि नवमी तिथि व्रत 17 अप्रैल 2024 - मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी पूजन

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिमां दुर्गाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल