लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से है इस बार, क्या होगी मां दुर्गा की सवारी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2021 14:33 IST

Chaitra Navratri 2021: पंचांग के अनुसार चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार इसकी शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचैत्र नवरात्रि इस बार 13 से 22 अप्रैल तक, 21 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमीचैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा रही है, नौ दिन चलती है पूजा13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस बार 13 अप्रैल से होने जा रही है। इस दौरान शक्ति की देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा है। भक्त मां दुर्गा की उपासन में नौ दिन लगे रहते है। कई साधक नौ दिनों का उपवास भी करते हैं।

इस बीच चैत्र नवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इसी नवमी के दिन भगवान राम का धरती पर जन्म हुआ था। इसलिए चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी भी कहा जाता है। 

Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से कब तक

पंचांगों के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी और ये 22 अप्रैल तक चलेगा। 21 तारीख को नवमी रहेगी और इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी। नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो रही है इसलिए मां की सवारी अश्व यानी घोड़ा माना जाएगा।

शास्त्रों में कहा गया है कि मां दुर्गा का अश्व पर आना गंभीर माना जाता है। भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करते हुए नवरात्रि में आती हैं तो इसका असर कई चीजों पर देखने को मिलता है।

बता दें कि साल में चार नवरात्रि होते हैं। इसमें दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि हैं। इसके अलावा अन्य दो नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा गया है। ये गुप्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ते हैं। गुप्त नवरात्रि खास तौर पर तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Chaitra Navratri: माता के नौ स्वरूपों की होगी पूजा

पहला दिन- माता शैलपुत्रीदूसरा दिन- ब्रह्मचारिणीतीसरा दिन- चंद्रघंटाचौथा दिन- कूष्मांडापांचवा दिन- स्कंध माताछठा दिन- कात्यायिनीसातवां दिन- कालरात्रिआठवां दिन- महागौरीनौवां दिन- सिद्धिदात्री  

Chaitra Navratri: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

इस बार 13 अप्रैल यानी मंगलवार को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये अवधि करीब 4 घंटे 15 मिनट की होगी।

इसके अलावा घटस्थापना का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्री महत्वमां दुर्गाहिंदू त्योहारनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स