लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2021: नवरात्रि का व्रत रखते समय भूलकर भी न करें ये 8 काम, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी रुष्ट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2021 16:24 IST

नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है और उनसे जीवन में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की जाती है. मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं

Open in App

चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं.  ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित है.  इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की अराधना की जाती है. नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है और उनसे जीवन में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की जाती है. मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. मगर नवरात्रि पर नौ दिनों का व्रत रखते समय कुछ नियमों का पालन भी करना होता है, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं. अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो मां दुर्गा की आराधना में विघ्न उत्पन्न होता है, इससे मां दुर्गा नाराज होती हैं.  मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें. 

नवरात्रि का व्रत रखते समय भूलकर भी न करें ये 8 काम

1. नवरात्रि में अगर आप घर में अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर कहीं न जाएं. अगर घर से बाहर जाना जरूरी है तो किसी रिश्तेदार या खास परिचित को घर में रहने दें2. जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें विशेष तौर पर इस बात का ध्यान रखना होता है कि नौ दिनों तक नाखून, दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल नहीं कटवाने हैं. ये सारे काम नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले ही निपटा लें या फिर नवरात्रि खत्म होने के बाद करें3.  व्रत रखने वाले लोगों को चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, चप्पल, जूते या बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए4. व्रत रखने वाले लोगों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए. साथ ही खाने में प्याज, लहसुन और मांस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए5. नौ दिन का व्रत रखने वाले लोगों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए6.  विष्णु पुराण में इस बात का ज़िक्र है कि नवरात्रि व्रत के दौरान दिन में नहीं सोना चाहिए7. पुरुष और महिला दोनों ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नवरात्रि में व्रत के दौरान शारीरिक संबंध ना बनाएं8. व्रत के दौरान तंबाकू और शराब का का सेवन न करें.  ऐसा करने से मां दुर्गा का व्रत सफल नहीं होता है

घटस्थापना शुभ मुहूर्त

घटस्थापना मुहूर्त – 13 अप्रैल सुबह 05:58 से 10:14 तकघटस्थापना काअभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:56  से दोहपर 12:47 तक

नवरात्रि घटस्थापना विधिनवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करेंपूरे घर की साफ-सफाई करके ईशान कोण में एक लकड़ी की चौकी बिछाएंइसके बाद एक मिट्टी का चौड़े मुंह वाला बर्तन लेकर उसमें मिट्टी रखेंमिट्टी के पात्र में थोड़ा सा पानी डालकर मिट्टी गिली करके उसमें जौं बो देंअब उसके ऊपर एक मिट्टी का कलश या फिर पीतल के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधेंकलश में एक बताशा, पूजा की सुपारी, लौंग का जोड़ा और एक सिक्का डालेंअब कलश के ऊपर आम या अशोक के पत्तें लगाएंएक जटा वाला नारियल लेकर उसके ऊपर लाल कपड़ा लपेटकर मौली बांधकर कलश के ऊपर रख देंइसके बाद सबसे पहले गणपति वंदन करें और कलश पर स्वास्तिक बनाएंघटस्थापना पूरी होने के पश्चात मां दुर्गा का आह्वान करते हुए विधि-विधान से माता शैलपुत्री का पूजन करें

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य