Chaitra Navrati 2021: चैत्र नवरात्रि में इन 5 चीजों को करके समस्याओं से पा सकते हैं मुक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2021 07:15 AM2021-04-16T07:15:36+5:302021-04-16T07:15:36+5:30

चैत्र नवरात्र में एक दिन घर में कमल पर बैठी मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर लाना शुभ होता है। अगर उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो तो यह और भी अच्‍छा माना जाता है। गरीबी मिट जाती है।

Chaitra Navrati 2021 Upaay 5 things to do to get rid of problems | Chaitra Navrati 2021: चैत्र नवरात्रि में इन 5 चीजों को करके समस्याओं से पा सकते हैं मुक्ति

चैत्र नवरात्रि का त्योहार (फाइल फोटो)

Highlightsचैत्र नवरात्रि का 9 दिनों का त्योहार, माता दुर्गा की होती है पूजामान्यता है कि नवरात्रि के ये नौ दिन बेहद शुभ होते हैं, कुछ उपाय करने से कष्टों से मुक्ति मिल सकती है

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से हो गई है। चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में मनाई जाती है। 9 दिनों तक पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की अराधना की जाती है । ऐसा मान्यता है कि नवरात्रि के ये नौ दिन बेहद शुभ होते हैं। इस समय में किया गया कोई भी शुभ कार्य अवश्य ही सफल होता है।

अगर आप भी पूरा जीवन शुभ और कुशल बनना चाहते हैं तो आपको अपने घर में कुछ चीजे रखनी चाहिए ताकि देवी की कृपा बन रहे।

नवरात्रि में घरों में जरूर रखें ये चीजें 

गमले में रोपें तुलसी: शास्त्रों के मुताबिक तुलसी के बेहद ही पवित्र माना जाता है। अगर आप नवरात्रि में किसी शुभ मुहूर्त में तुलसी के पौधे को घर लाकर गमले में रोपें। सुबह-शाम इस पौधे के पास दीपक जलाएं और जल दें। भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है, धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। आयुर्वेद में तो तुलसी को उसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खॉसी, दंत रोग और श्वास सम्बंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

घर पर लगाएं केला: अक्सर पूजा पाठ या शुभ कार्यों के दौरान केला का पत्ता भी रहता है। अगर आप नवरात्रि को शुभ बनाना चाहते हैं तो आप अपने घर केले का पौधा लगा सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिन आप केले के जड़ पर जल चढ़ाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गुरुवार को मां भगवती की पूजा करने के बाद आप कच्चा दूध केले के जड़ पर जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है। 

पूजा स्थल पर रखें बड़ का पत्ता: नवरात्रि के दौरान पूजा स्थल पर कई सामाग्री रखी होती है। जिससे माता भगवती की पूजा की जाती है। ऐसे में पूजा स्थल पर बड़ का पत्ता रखना शुभ माना जाता है। बड़ के पत्ते पर ताजी हल्दी से स्वास्तिक बना कर पूजा स्थल पर रख दें। 

कमल का फूल घर लाएं: चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में एक दिन कमल का फूल घर लाएं। अगर फूल नहीं मिलता है उसकी तस्‍वीर ही लाकर घर में रखें। इससे माता रानी प्रसन्‍ना होती है। घर में धन लक्ष्‍मी का आगमन होता है। 

कमल पर मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर:चैत्र नवरात्र में एक दिन घर में कमल पर बैठी मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर लाना शुभ होता है। अगर उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो तो यह और भी अच्‍छा माना जाता है। गरीबी मिट जाती है।

Web Title: Chaitra Navrati 2021 Upaay 5 things to do to get rid of problems

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे