लाइव न्यूज़ :

Buddha Jayanti 2020: 07 मई को बुद्ध जयंती, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

By मेघना वर्मा | Updated: May 6, 2020 08:35 IST

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबुद्ध पूर्णिमा के दिन को श्रीलंकाई वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी।

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी। जीवन जीने के मायने बताने वाले गौतम बुद्ध ने अनुयायी इस दिन को बड़ी धूम से मनाते हैं। अपने प्रवचनों में सुखी जीव और सफल जीवन के कई राज बताए हैं। उनकी दी हुई शिक्षा आज भी लोगों की जीवन का मूल मंत्र माना जाता है। 

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बु्द्ध के कुछ अनमोल विचार आज भी लोगों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मनाने वाले लोगों की संख्या पचास करोड़ से ज्यादा है। बुद्ध पूर्णिमा को लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ खास बातें आपको भी जाननी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो बातें-

1. बुद्ध पूर्णिमा के दिन को श्रीलंकाई वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं। जो वैशाख का शब्द अपभ्रंश हैं। 

2. बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन घरों में दीपक जलाते हैं और फूलों से अपने घरों को सजाते हैं। 

3. अगर संभव होता है तो इस दिन पूरी दुनिया से बिहार के बोधगया जाते हैं और यहां प्रार्थना करते हैं। हर साल बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा के दिन उत्सव होता है। मगर इस बार लॉकडाउन के बीच ऐसा कुछ करना ना तो संभव है और ना ही उचित।

4. इस दिन लोग घरों में भी बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं। उसकी शाखाओं पर हार व रंगीन पताकाएं सजाई जाती हैं। जड़ों में दूध और सुगंधित पानी डाला जाता है। 

5. बुद्ध पूर्णिमा के दिन कई जगह पक्षियों को पिजरे से मुक्त करके खुले आकाश में छोड़ा जाता है। इस दिन अच्छे और पुण्य काम किये जाते हैं। 

6. राजधानी दिल्ली में इस दिन संग्राहलय से बुद्ध की अस्थियों को बाहर निकाला जाता है जिससे कि बौद्ध धर्मावलंबी वहीं आकर प्रार्थना कर सकें मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा करना भी संभव नहीं। 

टॅग्स :गौतम बुद्धहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स