लाइव न्यूज़ :

Buddha Jayanti 2020: कब है बुद्ध पूर्णिमा? पढ़ें गौतम बुद्ध के दिए ये अनमोल 5 वचन

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2020 14:23 IST

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रोध इंसान को खुद नुकसान पहुंचाता है।महात्मा बुद्ध ने कहा था कि इस संसार में कभी भी खुशी और सुख स्थाई नहीं हो सकते।

बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाने वाले गौतम बुद्ध ने जीवन जीने के मायने बताये हैं। अपने प्रवचनों में सुखी जीव और सफल जीवन के कई राज बताए हैं। उनकी दी हुई शिक्षा आज भी लोगों की जीवन का मूल मंत्र माना जाता है। हर साल गौतम बुद्ध की जंयती मनाई जाती है। 

इस साल बु्द्ध की जयंती 07 मई को पड़ रही है। भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बु्द्ध के कुछ अनमोल विचार आज भी लोगों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए।

आइए आपको बताते हैं गौतम बुद्ध के कुछ अनमोल विचार-

1. क्रोधित व्यक्ति हो जाता है स्वार्थी

महात्मा बुद्ध ने कहा था कि जब भी हम किसी बात पर क्रोधित होते हैं उसी वक्त हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं। क्रोधित व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है। सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है। इसलिए इंसान को क्रोध से बचना चाहिए।

2. ईर्ष्या करने वाला कभी नहीं होता सुखी

गौतम बु्द्ध ने बताया था कि ईर्ष्या और नफरत की भावनाएं जीवन में कभी खुशीहाली नहीं आने देतीं। ये भावनाएं हमारे मन की शांति खत्म कर देती हैं।

3. अज्ञानी सिर्फ बैल के समान

महात्मा बुद्ध ने अज्ञानी लोगों के ऊपर भी विचार कहे हैं। गौतम बुद्ध ने बताय था कि अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बढ़ा दिखता है।

4. क्रोध में नुकसान हमारा

क्रोध इंसान को खुद नुकसान पहुंचाता है। गौतम बुद्ध का कहना था कि क्रोध को पाले रखना, गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान है, इसमें हमारा हाथ भी जलता है।

5. रोशनी की तलाश करें

महात्मा बुद्ध ने कहा था कि इस संसार में कभी भी खुशी और सुख स्थाई नहीं हो सकते। ठीक इसी तरह दुख भी स्थाई नहीं है। अगर आप अंधेरे में डूबे हैं, बुरे समय का सामना कर रहे हैं तो आपको रोशनी की तलाश करनी चाहिए।

टॅग्स :गौतम बुद्धहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स