वास्तु के हिसाब से घर में जरूर लागएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

By मेघना वर्मा | Published: November 17, 2019 11:02 AM2019-11-17T11:02:30+5:302019-11-17T11:02:30+5:30

ये पौधे ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा खत्म करते हैं बल्कि हमारे दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर असर डालते हैं। सिर्फ यही नहीं इनमें से कुछ पौधे तो घर से दरिद्रता को भी दूर भगाते हैं।

bring these plants on your home for luck and prosperity | वास्तु के हिसाब से घर में जरूर लागएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

वास्तु के हिसाब से घर में जरूर लागएं ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Highlightsवास्तु और फेंगशुई दोनों के हिसाब से घर में पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है।इससे ना सिर्फ वातावरण सही रहता है बल्कि घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है।

वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर को सजाने से ना सिर्फ आपके घर में साकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि आप बुरी नजरों से भी बचते हैं। वास्तुशास्त्र में घर के सामानों के साथ ही घर में रखी जाने वाली हर एक छोटी से छोटी चीजों पर टिप्स है। जैसे आज कल बहुत से लोग घर में छोटे-छोटे पौधे लगाते हैं। वास्तु के हिसाब से आपके घर में कुछ पौधों को लगाना शुभ माना जाता है। 

ये पौधे ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा खत्म करते हैं बल्कि हमारे दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर असर डालते हैं। सिर्फ यही नहीं इनमें से कुछ पौधे तो घर से दरिद्रता को भी दूर भगाते हैं। आइए हम बताते हैं आपको कौन से हैं वो पौधे जिन्हें आपको अपने घर में जरूर लगाना चाहिए।

1. तुलसी का पौधा

हिन्दू शास्त्रों में तुलसी को मां का दर्जा दिया गया है। ये पेड़ ना सिर्फ खुशहाली लाता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टी से भी तुलसी का पौधा बेहद असरदार माना जाता है। इसलिए आप अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। चाहें तो रोजाना आप इसकी पूजा भी जरूर करें। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।

2. मनी प्लांट

मनी प्लांट, वास्तुशास्त्र के हिसाब से बेहद शुभ पौधा माना जाता है। आप भी अपने घर में इसे लगा सकते हैं। बस ध्यान दीजिएगा तुलसी का पौधा या उसकी लतर कभी भी नीचे जमीन की ओर नहीं गिरना चाहिए। इसे हमेशा ऊंचाई की ओर बढ़ने दें। इससे घर में संपन्नता आती है। 

3. चमेली

चमेली अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। वास्तु में भी इसका बेहद महत्व है। अगर आपके परिवार के बीच में मन-मुटाव होता हो तो आपको अपने घर में चमेली का पौधा जरूर लगवाना चाहिए।

4. बैम्बू ट्री

बैम्बू या बांस के पेड़ को भी बेहद शुभ माना जाता है। फेंगशुई से साथ ही वास्तु में भी इसे शुभ बताया जाता है। बहुत से लोग अपने वर्कप्लेस पर दुकानों में स्टूडियों आदि में इसे रखते हैं। आप भी इसे अपने घर पर जरूर लगाएं। ध्यान दें कि ये ऐसी जगह रखा हो जहां सभी की नजर इसपर पड़े।

5. एलोवीरा

एलोवीरा एक बेहद अच्छी औषधी है। ये ना सिर्फ सुंदरता बढ़ाती है बल्कि सौभाग्य भी लाती है। इससे घर की सजावट करें ये आपकी सोयी हुई किस्मत को भी जगाती है। 

Web Title: bring these plants on your home for luck and prosperity

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे