भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में भूटान से आए लोग मना रहे विशेष त्योहार, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Published: January 16, 2023 09:01 PM2023-01-16T21:01:08+5:302023-01-16T21:02:34+5:30

बोधगयाः परम पावन दलाई लामा भी प्रवास कर रहे हैं। जिसके कारण इन दिनों बोधगया में विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई है। 

bodhgaya Bhutan People celebrating special festival holy land Lord Buddha see photos bihar | भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में भूटान से आए लोग मना रहे विशेष त्योहार, देखें तस्वीरें

कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु यहां पर उपस्थित रहे।

Highlightsभूटान सहित विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।विशेष त्योहार आज से शुरू हो गया है। कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु यहां पर उपस्थित रहे।

पटनाः भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित भूटान बौद्ध मोनेस्ट्री में 3 दिनों तक चलने वाला विशेष त्योहार आज से शुरू हो गया है। प्रतिवर्ष नववर्ष के आगमन पर यहां के भूटान मोनेस्ट्री में इस तरह का त्योहार मनाया जाता है। जिस में शामिल होने के लिए भूटान सहित विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

इस बार यहां परम पावन दलाई लामा भी प्रवास कर रहे हैं। जिसके कारण इन दिनों बोधगया में विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई है। आज से शुरू हुए विशेष त्योहार के दौरान भूटान से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे देखने के लिए कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु यहां पर उपस्थित रहे।

भूटान बौद्ध मॉनेस्ट्री के महासचिव भंते सोनम दोरजी ने बताया कि भूटान की परंपरा है कि नववर्ष के आगमन पर इस तरह के त्योहारों का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि पारंपरिक इस नृत्य और संगीत से शांति मिलती है। साथ ही बुरी आत्माओं से मुक्ति भी प्राप्त होती है।

विशेषकर मास्क पहनकर यह नृत्य किया जाता है। विश्व शांति के लिए विशेष पूजा के बाद इस तरह का नृत्य व संगीत का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हमारे आस-पास बुरी आत्माएं भी रहती हैं, जो लोगों को अशांत करती हैं।

बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए और शत्रु पर पराजय करने के उद्देश्य से यह मास्क नित्य किया जाता है। भूटान देश में इस नृत्य का बहुत ही महत्व है। इस नृत्य में भूटान की संस्कृति देखने को मिलती है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलने वाला है।

Web Title: bodhgaya Bhutan People celebrating special festival holy land Lord Buddha see photos bihar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे