लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2019: इन 7 तरीकों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, जीवन में छाई रहेगी खुशहाली

By मेघना वर्मा | Updated: October 28, 2019 11:00 IST

Tika Lagane Ka Tarika: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी को मनाए जाने वाले भाई दूज के त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को हमेशा से रहता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल भाई दूज का पर्व 29 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन हर बहन अपने भाई की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है।

रिश्तों में भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र बताया जाता है। एक भाई अपनी बहन की रक्षा भी करता है और उसे प्यार भी। वहीं एक बहन अपने भाई की सलामती की दुआं भी मांगती है और अपनी रक्षा का वचन भी। भाई बहन के इसी पवित्र रिश्ते को मनाने का पर्व भाई दूज इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी को मनाए जाने वाले इस त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को हमेशा से रहता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहन भाई के माथे पर टीका काढ़ती है। पर क्या आप जानती हैं कि भाई के माथे पर टीका काढ़ने का भी एक सही तरीका होता है। अगर नहीं जानतीं तो आइए हम बताते हैं आपको।

इन 7 तरीकों से काढ़ें टीका

1. सबसे पहले बहन आटे से चौक बनाइए फिर इस पर भाई को विराजमान कीजिए। 2. भाई की हथेली पर चावल का घोल लगा कर पान, सुपारी, पुष्प इत्यादि रखकर उसके हाथ पर जल गिराइए। 3. अब भाई की आरती उतारक उस पर अक्षक छिड़किए।

4. इसके बाद हाथों में कलावा बांध कर माथे पर टीका लगाइए।5. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाइए।6. अब बहन भाई की आरती उतार कर भाई यदि बड़ा है तो पैर छूकर आशीर्वाद लें।7. इसके बाद भाईयों को अपनी बहन के साथ मिलकर भोजन करना चाहिए।

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज तिथि – मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019भाई दूज तिलक मुहूर्त - 13:11 से 15:23 बजे तक (29 अक्टूबर 2019)द्वितीय तिथि प्रारंभ - 21:07 बजे से (अक्टूबर 2019 )द्वितीय तिथि समाप्त - 21:20 बजे तक (अक्टूबर 2019 )

  

टॅग्स :भाई दूजहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य