लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2019: भाई दूज पर हर बहन को करना चाहिए ये 5 काम, भाई को मिलेगी लम्बी उम्र

By मेघना वर्मा | Updated: October 26, 2019 13:43 IST

इस दिन भाई अपने बहन के हाथों का खाना खाता है  उसे उत्तम भोजन के साथ धन की प्राप्ति भी होती है। इस दिन की पौराणिक मान्यता भी सबसे ज्यादा है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाई दूज इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।मान्यता है कि भाई दूज वाले दिन जो बहने अपने भाई को तिलक लगाती हैं उससे यमदोषों से मुक्ति मिलती है।

भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे शायद सबसे पवित्र रिश्ता कहा जा सकता है। हिन्दू धर्म में भी भाई-बहन के रिश्ते के लिए भाई दूज के त्योहार को सबसे पवित्र बताया गया है। इस साल भाई दूज का ये पावन पर्व 29 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी को मनाए जाने वाले इस त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को हमेशा से रहता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहन भाई के माथे पर टीका काढ़ती है। 

दिवाली के दो दिन बाद आने वाला ये एक ऐसा उत्सव है जो भाई बहन के अगाध प्रेम और स्नेह को दिखाता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की खुशहाली की कामना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस दिन बहनों को अपने भाई के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। इससे भाई की उम्र भी बढ़ती है और वो तरक्की भी करते हैं।

भाई दूज पर करें ये काम

1. इस दिन अपने भाई को रोली और अक्षत से टिका लगाएं। अनकी पूजा अवश्य करें। भाई की हथेली पर चावल का घोल रखे, फिर उसके ऊपर सिंदूर लगाकर कददू का फूल, पान, सुपारी और सिक्का रखे। अब भाई के हाथों पर धीरे धीरे पानी छोड़ते हुए कहे “गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।” ऐसा करने से भाई की आयु लंबी होती हैं।

2. भाई दूज के दिन हर बहन को अपने यमराज की पूजा करनी चाहिए। शाम को घर की चौखट पर चार बत्ती वाला दीपक रखना चाहिए। इस दीपक को रखते हुए लम्बी उम्र की कामना करें।

3. इन दिन बहनों को यमुना नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। ये शुभ होता है। 

4. भाई दूज के दिन हर बहन को अपने भाई के लिए खुद के हाथ से खाना बनाना चाहिए। हर भाई को इस दिन अपनी बहन के हाथ का खाना खाना चाहिए।

5. भाई को अपनी बहन को कुछ ना कुछ उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ देना चाहिए। 

भाई-दूज का महत्व

मान्यता है कि भाई दूज वाले दिन जो बहने अपने भाई को तिलक लगाती हैं उससे यमदोषों से मुक्ति मिलती है। सिर्फ यही नहीं सिर्फ यही नहीं बताया ये भी जाता है कि इस दिन भाई अपने बहन के हाथों का खाना खाता है  उसे उत्तम भोजन के साथ धन की प्राप्ति भी होती है। इस दिन की पौराणिक मान्यता भी सबसे ज्यादा है। 

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज तिथि – मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019भाई दूज तिलक मुहूर्त - 13:11 से 15:23 बजे तक (29 अक्टूबर 2019)द्वितीय तिथि प्रारंभ - 21:07 बजे से (अक्टूबर 2019 )द्वितीय तिथि समाप्त - 21:20 बजे तक (अक्टूबर 2019 )

टॅग्स :भाई दूजहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य