लाइव न्यूज़ :

रोजाना करें सूर्य नमस्कार, मिलेंगे ये 7 बड़े फायदे

By धीरज पाल | Updated: January 6, 2018 18:32 IST

सूर्य नमस्कार को यदि किसी नदी किनारे या प्रकृति के बीच किया जाए तो इसका दोगुना लाभ मिलता है।

Open in App

हमेशा आलस्य होना, काम में मन न लगना, एकाग्रता का भंग होना आदि बातें अगर आपको भी बहुत परेशान करने लगी हैं तो ये भविष्य में आने वाली किसी बीमारी का स्नाकेट हो सकता है। इससे बचने के लिए सबसे आसान तरीका है सूर्य नमस्कार। सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है। सूर्य नमस्कार से खून का संचार दुरुस्त होता है एवं साथ ही दैनिक तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। 

क्या हैं सूर्य नमस्कार के फायदे

1. सूर्य नमस्कार करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। 12 आसनों के दौरान गहरी सांस लेनी होती है जिससे शरीर को फायदा मिलता है।

2. सूर्य नमस्कार के दौरान उदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पाचन तंत्र सुधरता है। जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत होती है, उन्हें हर सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

3. आसनों से उदर की मांसपेशी मजबूत होती है। इसके अलावा यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। 

4.  सूर्य नमस्कार के दौरान सांस खींचना और छोड़ने से फेंफड़े तक भरपूर हवा पहुंचती है। इससे खून तक ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और बाकी जहरीली गैस से छुटकारा मिलता है।

5. सूर्य नमस्कार करने से याददाश्त बढ़ती है और यह उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें घबराहट जैसी परेशानी होती है। सूर्य नमस्कार से एंडोक्राइन ग्लैंड्स खासकर थॉयरायड ग्लैंड की क्रिया नॉर्मल होती है।

6. सूर्य नमस्कार के आसन से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है। 

7. अगर किसी महिला को अनियमित मासिक चक्र की शिकायत है, तो सूर्य नमस्कार के आसन करने से परेशानी दूर होगी। इन आसनों को रेगुलर करने से बच्चे के जन्म के दौरान भी दर्द कम होता है। 

ध्यान रहे - अगर आप किसी नदी किनारे या प्रकृति के बीच में रहकर रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपको इसका दोगुना फायदा होगा। इससे आपका ध्यान एकाग्रित होगा और आप शारीरिक कष्टों से निजात पा सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य