लाइव न्यूज़ :

क्या काला धागा वाकई हमें बुरी नजर से बचाता है? जानिए विज्ञान क्या कहता है

By गुलनीत कौर | Updated: March 11, 2018 08:34 IST

बुरी नजर से बचने के लिए लोग गले में, कलाई में, बच्चों की कमर पर धागा बांधते हैं।

Open in App

आपने अक्सर लोगों के हाथ, पांव या बच्चों की कमर या गले में काला धाग देखा होगा। लोगों के बीच यह मत है कि काले धागे को पहनने से बुरी नजर नहीं लगती है। नकारात्माक ऊर्जा दूर रहती है और किसी भी बुरी शक्ति का प्रभाव व्यक्ति विशेष पर नहीं होता है। लेकिन क्या केवल एक धागा पहन लेने से बुरी नजर से बचाव हो सकता है? क्या यह व्यक्ति के दुखों का नाश कर सकता है? 

बुरी नजर से बचने के लिए लोग गले में, कलाई में, बच्चों की कमर पर धागा बांधते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जन्म से ही बच्चे को काला धागा बांध दिया जाए तो उसे दुनिया की बुरी नजर से बचाया जा सकता है। बच्चा स्वस्थ रहता है और उसका आने वाला कल भी अच्छा होता है। लेकिन काले धागे और बुरी नजर के बीच का संबंध क्या है? क्या इसमें कोई सच्चाई है या फिर यह मारा एक अन्धविश्वास है।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार काला कपड़ा, काला धागा, काला रंग, तीनों में से एक का भी व्यक्ति के बदन पर स्पर्श हो जाने से वह बुरी नजरों से बच सकता है। माना जाता है कि हर व्यक्ति के आसपास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा का वास होती है। सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर उसे नकारात्मक ऊर्जा यानी बुरी नजर से बचना चाहिए, क्योंकि यह बुरी ऊर्जा उसे रोग, शोक और निराश भविष्य देती है।

यह भी पढ़ें: मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन

इस नकारात्मक ऊर्जा से उसे काले धागे का काला रंग बचाता है, यह नकारात्मक को अपने भीतर समा लेता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यदि व्यक्ति द्वारा पहना हुआ काला धागा धीरे-धीरे फीका पड़ने लगे तो इसका मतलब है कि उसके आसपास नकारात्मक ऊर्जा का वास बढ़ गया है जिसके प्रभाव को वह काला धागा अपने ऊपर ले रहा है। 

लेकिन विज्ञान के अनुसार काला धागा पहनने के पीछे का लॉजिक बिलकुल अलग है। जिसके अनुसार मानव शरीर पंच तत्वों - जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी और आकाश से मिलकर बना है। इन सभी तत्वों का हमारे शरीर में होना हमें स्थिर जीवन की प्राप्ति कराता है। इन ऊर्जाओं से हमारे शरीर का संचालन होता है। काला रंग इन्हीं ऊर्जाओं को हमारे शरीर में बनाए रखने में मदद करता है, इन्हें बाहर नहीं जाने देता है और बाहरी बुरी ऊर्जाओं को व्यक्ति से दूर रखने में सहयोग करता है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य