मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन, जानें क्या है कारण

By धीरज पाल | Published: March 9, 2018 04:27 PM2018-03-09T16:27:43+5:302018-03-09T16:27:43+5:30

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था जिनकी अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में बहाई गई हैं। 

Why Asthi Visarjan is important after Death in hinduism | मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन, जानें क्या है कारण

मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है अस्थि विसर्जन, जानें क्या है कारण

धरती पर जिस किसी चीज का जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। इसलिए धरती पर मृत्यु केवल एकमात्र सत्य है, बाकी सब मिथ्य। शरीर में जब तक सांस है तब तक हमारा वजूद है, जिस दिन शरीर से सांस का आवागमन थम जाता है, शरीर से आत्मा निकल जाती है और हमारा अस्तित्व खत्म हो जाता है। हिन्दू पुराणों में भी मनुष्य के शरीर की महत्व नाम मात्र बताया गया है, यदि कुछ महत्वपूर्ण है तो वह है आत्मा। हिंदू धर्म में मृत्यु पश्चात दाह संस्कार किया जाता है। मृत्यु से लेकर डाह संस्कार और फिर उसके बाद भी कई सारे रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। मृत शरीर को पूरे पारंपरिक ढंग से विदा किया जाता है।

हिंदू धर्म में अक्सर लोगों का दाह संस्कार किसी पवित्र नदी के किनारे या घाट पर करते हैं। ताकि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो सके। हिंदू पंरपरा के मुताबिक इंसान की मृत्यु के बाद कई दिनों तक कर्मकांड का सिलसिला चलता रहता है। परंपरा के मुताबिक हर दिन कोई न कोई कर्मकांड आयोजित किए जाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। इंसान की मृत्यु के बाद ऐसा ही एक कर्मकांड अस्थियों का विसर्जन करने का है। जिसे गंगा नदी या किसी भी अन्य पवित्र नदी में किया जाता है। 

क्या होती है अस्थियां?

मृत्यु के बाद जब पार्थिव शरीर को जलाया जाता है, तो जलने के बाद उसके शरीर की बची हुई राख अस्थियां कहलाती है। जिसे पूरे विधि-विधान के साथ पवित्र नदी में प्रवाहित किया जाता है। अक्सर अस्थियों को मिट्टी के मटके में रखा जाता है। इसलिए पार्थिव शरीर को मिट्टी भी कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि मरने के बाद इंसान का शरीर मिट्टी में ही मिल जाता है। हिंदू धर्म के सिवाय अन्य धर्म में मृत्यु के बाद मिट्टी में दफनाने का रिवाज है।  

गंगा में क्यों किया जाता अस्थियों को विसर्जित

एक पौराणिक कथा के अनुसार गंगा नदी स्वर्ग से धरती पर आई हैं। हिन्दू धर्म में इस नदी को बेहद पवित्र माना जाता है। इस महान नदी को गंगा देवी का दर्जा प्राप्त है। मान्यता है कि गंगा श्रीहरि विष्णु के चरणों से निकली हैं और भगवान शिव की जटाओं में आकर बसी हैं। श्रीहरि और भगवान शिव से घनिष्ठ संबंध होने के कारण गंगा को 'पतित पाविनी' भी कहा जाता है।

मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। माना जाता है कि प्रत्येक हिंदू की अंतिम इच्छा होती है कि उसकी अस्थियों का विसर्जन गंगा में ही किया जाए। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए मृत व्यक्ति की अस्थियों को गंगा में विसर्जन करना उत्तम माना गया है। गंगा में अस्थियों के विसर्जन के  बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर किसी का दाह संस्कार के बाद उसकी अस्थियां जब तक किसी पवित्र नदी में विसर्जित नहीं की जाती है तब तक इंसान की आत्मा को शांति नहीं मिलती है। 

इसलिए किया जाता है अस्थियों का विसर्जन 

माना जाता है कि अगर किसी कि मृत्यु गंगा के समीप होती है तो उसे मरणोपरांत सीधा बैकुंठ यानी स्वर्ग नसीब होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु गंगा से दूर या अन्य देश में होती है तो उसकी अस्थियों का विर्सजन करने के बाद ही स्वर्ग पहुंचता है। पद्मपुराण में कहा गया है जिस व्यक्ति की मृत्यु गंगा में होती है उसके सभी पापों का क्षय हो जाता है और श्रीहरि के चरणों में स्थान प्राप्त करता है। महाभारत की एक मान्यता के अनुसार जब तक गंगा में व्यक्त‌ि की अस्‍थ‌ियां रहती हैं तब तक वह स्वर्ग का अधिकारी बना रहता है। 

Web Title: Why Asthi Visarjan is important after Death in hinduism

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे