लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन क्यों है पीले रंग का इतना महत्व, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

By रुस्तम राणा | Published: February 04, 2022 4:05 PM

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं।

Open in App

बसंत पंचमी का पावन पर्व 5 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन ज्ञान एवं सुरों की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है।

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं। पीले लड्डू और केसरयुक्त खीर बना कर मां सरस्वती और भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है।

मन में उमंग और ऊर्जा लाता है पीला रंग

बसंत ऋतु को पीले रंग का प्रतीक माना जाता है। बसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जिसमें ना बहुत ज्यादा ठंड का एहसास होता है ना गर्मी का। इस ऋतु में सूरज ना तो तेज होता है और ना ही हल्का। इस मौसम में चारों तरफ पीली सरसों के फूल से लहलहाते खेत दिखाई देते हैं जो मन में ऊर्जा भर देते हैं। सिर्फ यही नहीं पेड़ों पर ताजी नई पत्तियां भी आने लगती हैं। इसी कारण से बसंत ऋति में पीले रंग का विशेष महत्व होता है।

सूर्य की किरणों से पृथ्वी हो जाती है पीली

ऐसी भी मान्यता है कि बसंत पंचमी के समय सूर्य उत्तरायण में होते हैं, जिससे सूर्य की किरणों से पृथ्वी पीली हो जाती है, इसलिए आज के दिन कपड़े भी पीले रंग के पहने जाते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि पीला रंग समृद्धि, एनर्जी और प्रकाश का प्रतीक है। वहीं, पीला रंग तनाव को दूर करता है और दिमाग एक्टिव रखता है। साथ ही, आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है। 

मां शारदा को अर्पित करें पीले रंग की ये चीजें

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। पूजा के दौरान मां वीणा वादिनी को पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई की मिठाई अर्पित करें। इस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा को पीले रंग के कपड़े से सजाएं। स्वयं भी पीले वस्त्र धारण करें। मां की प्रतिमा के समक्ष वाद्य यंत्र, पुस्तकें रखें और अंत में आरती करने के पश्चात प्रसाद का वितरण करें।

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरे बिहार में सांप्रदायिक झड़पों में 40 से अधिक लोग घायल

पूजा पाठBasant Panchami Upay: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को कैसे करें प्रसन्न?, पढ़ें सरस्वती वंदना का पाठ, धन-दौलत में होगी वृद्धि

पूजा पाठब्लॉग: सौंदर्य और समग्रता का प्रतीक है बसंत

पूजा पाठBasant Panchami 2024: जानिए कैसे हुई मां सरस्वती की उत्पत्ति, बड़ी रोचक है इसकी कथा

पूजा पाठBasant Panchami 2024: इन 5 मंत्रों से करें मां सरस्वती की पूजा, करियर से जुड़ी कोई भी बाधा होगी दूर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब है, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठPradosh Vrat: मई के महीने में कब है दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, क्या है पूजा का सही समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 May 2024: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए होगा लकी,धन,नौकरी और व्यापार में होगा आर्थिक लाभ

पूजा पाठआज का पंचांग 20 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (20-26 May 2024): इस सप्ताह मेष, मिथुन और धनु राशिवालों को मौज ही मौज, जानिए सभी राशियों की भविष्यवाणी