लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami: बसंत पंचमी 29 या 30 जनवरी को? कब करें मां सरस्वती की पूजा और क्या है विसर्जन का मुहूर्त, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 10:02 IST

Basant Panchami: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी को सुबह 10.45 बजे से हो रही है और इसका समापन 30 तारीख को 1.19 बजे से हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी इस बार 29 और 30 जनवरी को भी, दो दिन पंचमी तिथिसरस्वती मां की मूर्ति के विसर्जन के लिए 31 जनवरी का दिन है शुभ

Basant Panchami: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के त्योहार को लेकर इस बार उलझन की स्थिति भी बनी हुई है।

कई जगहों पर सरस्वती पूजा 29 जनवरी को तो कई जगहों पर ये 30 तारीख को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन को बसंत ऋतु की शुरुआत भी माना गया है। बहरहाल, इस बार किस दिन मां शारदे की पूजा की जाए इसे लेकर दो मत बन गए हैं।

Basant Panchmi: सरस्वती पूजा को लेकर क्या है उलझन

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी को सुबह 10.45 बजे से हो रही है और इसका समापन 30 तारीख को 1.19 बजे से हो रहा है। ऐसे में पंचमी तिथि की शुरुआत तो 29 तारीख को ही है लेकिन उदया तिथि को माने तो सरस्वती पूजा 30 जनवरी को किया जाना चाहिए। 

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जिस दिन उदय तिथि हो यानी सूर्योदय के समय जो तिथि हो, उसे ही माना जाना चाहिए।एक और खास बात ये है कि मान्यताओं के अनुसार पितरों की पूजा मध्य काल में होती है। वहीं, देवी-देवताओं की दिन के प्रथम पहर में पूजा होनी चाहिए। इसलिए तिथि के लिए सूर्योदय का महत्व बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय के समय अगर तिथि कुछ समय के लिए भी लग रहा हो तो उसी तिथि को माना जाता है।   

Basant Panchmi: सरस्वती मूर्ति विसर्जन का मुहूर्त

देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन का मुहूर्त 31 जनवरी (शुक्रवार) को है। इस दिन शाम को 6 बजकर 10 मिनट के बाद का समय विसर्जन के लिए उत्तम है।

ऐसा इसलिए भी कि पंचक समाप्त हो रहा है। एक और मान्यता ये भी है कि बेटी की विदाई या देवी की मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को नहीं करना चाहिए। इसलिए शुक्रवार का दिन विसर्जन के लिए उत्तम होगा।

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग