लाइव न्यूज़ :

Barsana Lathmar Holi 2024: राधाकृष्ण की अनूठी अलौकिक प्रेम लीला, ब्रज की होलियों में बरसाना-नंदगांव की लठमार होली, जानें क्या है परंपरा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 12:26 IST

Barsana Lathmar Holi 2024: राधाकृष्ण के अलौकिक प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति है, तो दूसरी ओर दुनिया को नारी स्वतंत्रता और सशक्तिकरण का प्रगतिशील संदेश है।

Open in App
ठळक मुद्देहरिगोपाल भट्ट जी ने बरसाना की महिमा से जुड़े ग्रंथ 'लाख बार अनुपम बरसानौ' में लिखा है-राधाकृष्ण की प्रेम पगी लीलाओं में तत्कालीन सरोकार को लेकर कोई न कोई गहरा संदेश छिपा होता है। हंसी-ठिठोली से परिपूर्ण  बृज गोपियों को लठ्ठ चलाने का प्रशिक्षण माना जा सकता है।

विवेक दत्त मथुरिया, बरसानाः राधकृष्ण की अनूठी अलौकिक प्रेम लीलाओं से पगे ब्रज की सांस्कृतिक परम्पराएं भी आज उतनी ही अनूठी हैं। इन लीलाओं में से एक है ब्रज की होलियों में बरसाना-नंदगांव की लठमार होली। जो एक ओर राधकृष्ण के अलौकिक प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति है, तो दूसरी ओर दुनिया को नारी स्वतंत्रता और सशक्तिकरण का प्रगतिशील संदेश है।

बरसाना- नंदगांव की होली के अलौकिक प्रेम और नारी सशक्तिकरण के संदेश को लठमार होली की शुरुआत करने वाले ब्रजोद्धारक बृजाचार्य श्रील नारायण भट्ट जी के वंशज गोस्वामी हरिगोपाल भट्ट जी ने बरसाना की महिमा से जुड़े ग्रंथ 'लाख बार अनुपम बरसानौ' में लिखा है-

अनुपम होली होत है यहां लठ्ठों की सरनामअबला सबला सी लगे यों बरसाने की वामलठ्ठ धरे कंधा फिरै जब भी भगाबै ग्वालजिम महिषासुर मर्दनी रण में चलती चाल।।

राधाकृष्ण की प्रेम पगी लीलाओं में तत्कालीन सरोकार को लेकर कोई न कोई गहरा संदेश छिपा होता है। तत्कालीन परिस्थितियों में नारी सशक्तीकरण की दृष्टि से बरसाना-नंदगांव की लठमार होली हास-परिहास, हंसी-ठिठोली से परिपूर्ण  बृज गोपियों को लठ्ठ चलाने का प्रशिक्षण माना जा सकता है।

नंदगांव-बरसाना के  हुरियारे और हुरियारिनों के बीच खेली जाने वाली लठमार होली में हास परिहास और हंसी ठिठोली में आज भी गालियों का प्रयोग किया जाता है। ताकि हंसी ठिठोली से उत्तेजित हुरियारिनों द्वार लठ्ठों के प्रहार पूरी ताकत के साथ किये जा सके और आत्मरक्षा में दक्षता हासिल सकें। कृष्ण की हर लीला उनके समय में किसी न किसी सरोकार की जीवंत अभिव्यक्ति का संदेश हैं।

टॅग्स :मथुराहोलीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग