लाइव न्यूज़ :

Balarama Jayanti 2020: प्रभु बलराम से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

By गुणातीत ओझा | Updated: August 9, 2020 17:35 IST

आज 9 अगस्त रविवार को पूरे देश में बलराम जयंती मनाई जा रही है। बलराम जी या बलदाऊ जी को आमतौर लोग भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में ही जानते हैं, लेकिन पौराणिक ग्रंथों में इनकी महिमा इससे बहुत आगे है। बलराम के शक्तिबल से सभी परिचित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबलराम जयंती 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जा रही है।प्रभु बलराम को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है।

बलराम जयंती 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जा रही है। प्रभु बलराम को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था। शक्ति के प्रतीक बलराम भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई थे, इन्हें आज्ञाकारी पुत्र, आदर्श भाई और एक आदर्श पति भी माना जाता है। श्री कृष्ण की लीलाएं इतनी महान हैं कि बलराम की ओर ध्यान बहुत कम जाता है। लेकिन श्री कृष्ण भी इन्हें बहुत मानते थे। जानिए 10 प्रमुख बातें...

1.बलराम जयंती/ हलषष्ठी/ ललही छठ 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जाएगी

2.बलदेव को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है

3.भगवान बलराम को बलदेव,बलभद्र और हलायुध के नाम से भी जाना जाता है

4.भगवान बलराम को नागों के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है,जिस पर भगवान विष्णु की पूजा होती है।

5.उत्तर भारत में बलराम जयंती को हल षष्ठी और ललही छठ के रूप में भी जाना जाता है। वहीं गुजरात में इसे राधन छठ के रूप मनाया जाता है, जबकि ब्रज क्षेत्र में यह बलदेव छठ नाम से लोकप्रिय है।

6.हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर बलराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था।

7.बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल माना गया है और यही कारण है कि उन्हें हलधर के नाम सेजाना जाता है और उनके जन्म को हलषष्ठी भी कहा जाता है।

8.इस दिन धरती पर होने वाले हर तरह के अन्न, शाक-भाजी आदि को खाने का विशेष महत्व माना जाता है।

9. इस दिन हालांकि गाय के दूध या दूध से बने पदार्थ खाने की मनाही है।

10.इस दिन महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत भी करती हैं।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णमहाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग