लाइव न्यूज़ :

Bakrid 2020: आज है बकरीद, जानें इसका इतिहास और धार्मिक मान्यता, जानें इस त्योहार के बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Published: July 31, 2020 4:38 PM

Bakrid 2020 इस्लाम में बकरीद का विशेष महत्व होता है। इस्लाम के अनुसार बकरीद के दिन अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस्लाम में बकरीद पर्व का विशेष महत्व होता है।बकरीद पर अपनी सबसे ज्यादा प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है।

Bakrid 2020:इस्लाम में बकरीद पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन अपनी सबसे ज्यादा प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है। भारत के साथ-साथ देश-विदेश में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। बकरीद के दिन मस्लिम समुदाय के लोग नमाज अता कर बकरे की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम अनुसार बकरीद के दिन अपनी सबसे प्यारी चीज को अल्लाह की राह में खर्च करना चाहिए। यानी उस चीज को नेकी और भलाई के कार्य में खर्च करना चाहिए। आइये आपको बताते हैं इस दिन अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने के बजाय बकरे की कुर्बानी क्यों दी जाती है...

जानें बकरीद की कुर्बानी की कहानी

इस्लाम धर्म में कुर्बानी तेने की परंपरा पैगंबर हजरत इब्राहिम ने शुरू की थी। मान्यताओं के अनुसार, इब्राहिम अलैय सलाम की कोई संतान या औलाद नहीं थी। इन्होंने औलाद के लिए कई मिन्नतें मांगी। अल्लाह ने उनकी मिन्नतें सुनकर उन्हें औलाद दी। हजरत इब्राहिम ने इस बच्चे का नाम इस्माइल रखा। हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल से बेहद प्यार करते थे। इसी बीच एक रात ऐसी आई जब अल्लाह ने इब्राहिम से कहा कि उसे अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देनी होगी। तो इब्राहिम ने एक-एक कर अपने जानवरों की कुर्बानी दी। इसके बाद भी अल्लाह उसके सपने में आए और उन्होंने फिर से उसे आदेश दिया कि उसे अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देनी होगी।

हजरत इब्राहिम को अपने बेटे से बेहद प्यार था। अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे इस्माइल कुर्बानी देने को तैयार कर दिया। अपनी बेटे की हत्या न देख पाए इसलिए उसने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली। फिर उसने अपने बेटे की कुर्बानी दे दी। कुर्बानी देने के बाद जब उसने अपनी आंखें खोली तो देखा कि उसका बेटा तो जीवित है। वह यह दृश्य देखकर हैरान रह गया। अपने बेटे को जीवित देख वो बेहद खुश हुआ। अल्लाह ने इब्राहिम की निष्ठा देख उसके बेटे की जगह बकरा रख दिया था। बस तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि लोग बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देते हैं। साथ ही बकरों की कुर्बानी देकर लोग इब्राहिम द्वारा दी गई कुर्बानी को याद करते हैं।

टॅग्स :बक़रीदइस्लामरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेअप्राकृतिक संबंध के दौरान पत्नी का बहने लगा खून, चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बताया सच... अब पति मांग रहा तलाक

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

भारतइस्लाम निकाह के रहते लिव-इन रिलेशनशिप को मंजूरी नहीं देता है'- इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPradosh Vrat: मई के महीने में कब है दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, क्या है पूजा का सही समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 May 2024: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए होगा लकी,धन,नौकरी और व्यापार में होगा आर्थिक लाभ

पूजा पाठआज का पंचांग 20 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (20-26 May 2024): इस सप्ताह मेष, मिथुन और धनु राशिवालों को मौज ही मौज, जानिए सभी राशियों की भविष्यवाणी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 May 2024: आज एकादशी पर इन पांच राशिवालों के लिए बन रहा है धन योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल