लाइव न्यूज़ :

Ahoi Ashtami Vrat 2020: अहोई अष्टमी आज, जानिए व्रत की पौराणिक कथा और शुभ मुहूर्त

By गुणातीत ओझा | Updated: November 8, 2020 11:01 IST

उत्तर भारत में मनाया जाने वाली अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) महिलाओं के विशेष पर्वों में से एक है। देवी अहोई को समर्पित इस पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में मनाया जाने वाली अहोई अष्टमी महिलाओं के विशेष पर्वों में से एक है।देवी अहोई को समर्पित इस पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं।

Ahoi Ashtami Vrat 2020: उत्तर भारत में मनाया जाने वाली अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) महिलाओं के विशेष पर्वों में से एक है। देवी अहोई को समर्पित इस पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं। अहोई माता (Ahoi Mata) का यह व्रत महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। इस व्रत में अहोई देवी के चित्र के साथ सेई और सेई के बच्चों के चित्र भी बनाकर पूजा करने की परंपरा है। अहोई अष्टमी का व्रत दीपावली से एक सप्ताह पहले आता है। इस बार अहोई अष्टमी 8 नवंबर को यानि आज रविवार को है।

अहोई अष्टमी की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त- 

-अष्टमी तिथि प्रारंभ- 8 नवंबर 2020 को सुबह 07 बजकर 29 मिनट से।-अष्टमी तिथि समाप्त- 9 नवंबर 2020 को सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक।-पूजा का मुहूर्त- 8 नवंबर को शाम 05 बजकर 31 मिनट से शाम 06 बजकर 50 मिनट तक।-कुल अवधि- 1 घंटे 19 मिनट।-तारों को देखने का समय- 8 नवंबर 2020 को शाम 05 बजकर 56 मिनट। -चंद्रोदय का समय- 8 नवंबर 2020 को रात 11 बजकर 56 मिनट तक।

अहोई अष्टमी का महत्‍व

अहोई अष्टमी पर मां अपने बच्चों के कल्याण के लिए विधि-विधान से व्रत रखती हैं। चंद्रमा या तारों को देखने और पूजा करने के बाद ही यह उपवास तोड़ा जाता है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियां निर्जल व्रत रखती हैं और शाम के समय दीवार पर आठ कोनों वाली एक पुतली बनाती हैं। पुतली के पास ही स्याउ माता और उसके बच्चे भी बनाए जाते हैं। इसके अलावा नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति की कामना से अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं। यह व्रत करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद अष्टमी तिथि को पड़ता है।

अहोई अष्टमी व्रत कथा

एक शहर में एक साहूकार और उसके 7 पुत्र रहते थे। एक दिन साहूकार की पत्नी अष्टमी के दिन मिट्टी लेने गई। मगर मिट्टी खोदने के लिए उसने जो कुदाल चलाई, वह सेई की मांद में लग गई। कुदाल लगने से सेई का बच्चा मर गया। इस घटना से व्‍यथित साहूकार की पत्नी को बहुत पश्चाताप हुआ। इसी बीच कुछ समय बाद उसके एक पुत्र की मृत्‍यु हो गई। इसके बाद उसके अन्‍य पुत्रों की भी मृत्‍यु हो गई। इससे साहूकार की पत्नी शोक में डूब गई। उसने महसूस किया कि यह उसी अभिशाप के कारण हुआ। साहूकार की पत्नी ने अपनी व्‍यथा अपने पड़ोस की महिलाओं को सुनाई। महिलाओं ने उससे अष्टमी के दिन सेई और उसके बच्चों का चित्र बनाकर मां भगवती की पूजा करके क्षमा याचना करने की सलाह दी। इसके बाद साहूकार की पत्नी हर साल कार्तिक मास की अष्टमी को मां अहोई की पूजा और व्रत करने लगी। देवी उनकी प्रार्थना से इतनी प्रसन्न हुईं कि वह फिर से गर्भवती हो गई और एक के बाद एक उसके सात पुत्र उत्‍पन्‍न हुए।

टॅग्स :अहोई अष्टमीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठAhoi Ashtami 2024: महिलाएं क्यों रखती हैं अहोई अष्टमी का व्रत? कब रखा जाएगा उपवास, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य