लाइव न्यूज़ :

अहोई अष्टमी 2018: नहीं होगी किसी भी तरह की अनहोनी, बस ऐसे करें अहोई माता की पूजा

By मेघना वर्मा | Updated: October 31, 2018 10:16 IST

अहोई अष्टमी का व्रत ज्यादातर उत्तर भार के दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्सों में मनाया जाता है।

Open in App

अहोई अष्टमी का पवित्र त्योहार आज पूरे धूम-धाम से मनाया जाएगा। कार्तिक महीने की कृष्ण अष्टमी के दिन पड़ने वाली इस अष्टमी पर महिलाएं अपने संतानों के लिए रखती हैं। अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं ना सिर्फ दिन भर उपवास रखती हैं बल्कि विधि-विधान से अहोई माता की पूजा अर्चना करती है तथा रात में तारों को अर्घ्य देकर इस उपवास को तोड़ती हैं। 

अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र और परिवार के परम्परा के अनुसार करती हैं। अहोई माता के व्रत में इसकी पूजा विधि बड़ी मायने रखती है। मान्यता है कि अहोई माता अगर खुश हो जाएं तो आपकी संतान के साथ किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हो सकती। आइए आपको बताते हैं अहोई अष्टमी के इसी उपवास की पूजा विधि ताकी आपका बच्चा भी हमेशा अनहोनी से बचा रहे। 

उत्तर भारत में मनाते हैं यह त्योहार

अहोई अष्टमी का व्रत ज्यादातर उत्तर भार के दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्सों में मनाया जाता है। इन सभी जगहों पर पूजा करने के अपने अलग-अलग तरीके हैं। आप भी जानें कैसे करते हैं मां अहोई की खास अर्चना

ऐसे करें अहोई माता की पूजा

* सुबह के समय जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान आदि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। * अब मंदिर की दीवार पर गेरू और चावल से अहोई माता यानी कि मां पार्वती और स्याहु व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले पोस्टर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। * अब एक नए मटके में पानी भरकर रखें, उसपर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं, अब मटके के ढक्कन पर सिंघाड़े रखें। 

* घर में मौजूद सभी बुजुर्ग महिलाओं को बुलाकर सभी के साथ मिलकर अहोई माता का ध्यान करें और उनकी व्रत कथा पढ़ें। सभी के लिए एक-एक स्वच्छ कपड़ा भी रखें। * कथा खत्म होने के बाद इस कपड़े को उन महिलाओं को भेंट कर दें। * रखे हुए मटके का पानी खाली ना करें इस पानी से दीवाली के दिन पूरे घर में पोंछा लगाएं। इससे घर में बरकत आती है। * रात के समय सितारों को जल से अर्घ्य दें और फिर ही उपवास को तोड़ें।   

टॅग्स :अहोई अष्टमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल