देहरादून के माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर के कपाट आज से खोले गए, पहले दिन कुछ ऐसा रहा नजारा

By प्रिया कुमारी | Published: June 8, 2020 03:13 PM2020-06-08T15:13:23+5:302020-06-08T15:13:23+5:30

लगभग ढाई महीने बाद कोरोना वायरस लॉकडाउन के पांचवें चरण में देश भर में धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे पहले दिन कुछ ऐसा रहा नजारा।

after 2 month during coronavirus lockdown temple reopen first day like this see video | देहरादून के माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर के कपाट आज से खोले गए, पहले दिन कुछ ऐसा रहा नजारा

दो महीने बाद खुले भक्तों के लिए मंदिरों के दरवाजे (photo-ANI Twitter)

Highlights8 जून से देश भर में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा खोले जा रहे हैं।नियमों का पालन करते हुए लोग सुबह मंदिरों में भगवान के दर्शन को पहुंचे।

8 जून से देश भर में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा खोले दिए गए। करीब ढाई महीने बाद भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इतने दिन बाद मंदिर में जाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। लोग सुबह मंदिरों में भगवान के दर्शन को पहुंचे, सोशल डिस्टेसिंग के साथ नियमों का पालन करते हुए भक्त मंदिर में भगवान के दर्शन किए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर मंदिर में पूजा की। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। 

उतराखंड देहरादून में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर को भी सुबह खोला गया। पहली पूजा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। उतराखंड सरकार ने सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 7 बजे से पूजा स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन अभी किसी तीर्थयात्रियों को नहीं अनुमति नहीं मिली है। 

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद कालकाजी मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे। हालांकि अब भी कुछ ऐसे राज्य हैं जहां धर्मस्थल नहीं खोल जाएंगे। आरती में लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा। तो कहीं शामिल होने के लिए टोकन की व्यवस्था की गई है। बच्चे और बुजुर्ग धर्मस्थल नहीं जाएंगे।

पूरे देश भर से मंदिरों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जहां भक्त भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं। हर जगह नियमों का पालन करते हुए पूजा की जा रही है। बेंगलुरू में बसावनागुड़ी में श्री डोड्डा गणपति मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारे दिखी।

Web Title: after 2 month during coronavirus lockdown temple reopen first day like this see video

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे