लाइव न्यूज़ :

वास्तुशास्त्र: घर की अलमारी या तिजोरी के पास कभी ना लगाएं इस रंग की तस्वीर, जिंदगी भर रहेगी आर्थिक तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2020 14:59 IST

छोटी से बड़ी जरूरतों को पूरे करते हुए लोगों को वो नहीं मिलता जिसके वो हकदार होते हैं। हारकर लोग अपनी ही क्षमताओं पर शक करने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए। बहुत से लोगों के घर में दरवाजे के सामने ही जूता-चप्पल उतारकर रख दिया जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर को सजाने और संवारने से बहुत सारे लाभ होते हैं। माना जाता है कि वास्तुशास्त्र के अनुसार घर को रखने से बहुत तरह के लाभ होते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि इंसान लाख कोशिश करता है कि वो अपने और अपने परिवार के सपने पूरे कर पाए मगर उसकी ये मेहनत सफल नहीं होता। 

कई बार छोटी से बड़ी जरूरतों को पूरे करते हुए लोगों को वो नहीं मिलता जिसके वो हकदार होते हैं। हारकर लोग अपनी ही क्षमताओं पर शक करने लगते हैं। मगर क्या आपको पता है जाने-अनजाने में की गई आपकी गलती भी वास्तुदोष में आ सकती है। जिसके कारण आपको असफलता मिलती है। 

आइए आपको बताते हैं क्या है वो वास्तुदोष-

1. दरवाजे पर ना हो जूता-चप्पल

बहुत से लोगों के घर में दरवाजे के सामने ही जूता-चप्पल उतारकर रख दिया जाता है मगर वास्तुशास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मुख्य दरवाजे के ठीक सामने ना तो जूता-चप्पल रखना चाहिए और पूजा घर में कभी भी चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए। इससे धन की कमी होती है।

2. अलमारी या तिजोरी के पास ना हो इस रंग का चित्र

जिस जगह पर भी आप पैसा रखते हैं जैसे आलमारी या तिजोरी उसके पास कभी नीले रंग का कोई चित्र नहीं लगाना चाहिए। नीला रंग पानी और पार्दर्शिता को दर्शाता है। साथ ही पानी हमेशा अस्थिर रहता है। इसलिए धन की जगह पर नीले रंग की चीज रखने से माना जाता है कि वह धन हमेशा खर्च ही होता रहेगा।

3. ना रखें रुकावट या टूटी चीज

घर के अंदर कभी भी टूटी-फूटी चीजों को जगह ना दें। साथ ही अगर आपके घर में कोई बंद घड़ी पड़ी हो तो उसे भी बाहर फेंक दें। इससे घर में नेगेटिविटी आती है। साथ ही ये अपशगुन भी होता है जिससे आपके सफल होने में भी रोढ़ा लगता है। 

4. इस जगह कभी ना हो अंधेरा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस दिशा में अंधेरा होने से पैसों की समस्या से जूझना पड़ता है। इस दिशा में प्रकाश हमेशा लोगों की तरक्की लाती है।  

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य