लाइव न्यूज़ :

सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए ये सामान, हमेशा छाई रहती है कंगाली-जानिए क्या कहता है वास्तुशास्त्र

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2020 09:56 IST

Vastu Tips in Hindi: मान्यता है कि सही दिशा और सही कोण के माध्यम से घर को बनवाने से लोगों के घर में सुख-शांति बनी रहती है साथ ही धन और वैभव भी आता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीढ़ियां, सफलता का रास्ता खोलती हैं।खुली सीढ़ियां वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होती इसलिए इन पर शेड जरूर डलवाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके लोग अपने घरों ना निर्माण करवाने लगे हैं। मान्यता है कि सही दिशा और सही कोण के माध्यम से घर को बनवाने से लोगों के घर में सुख-शांति बनी रहती है साथ ही धन और वैभव भी आता है। वहीं वास्तु में सीढ़ियों के निर्माण के लिए भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। जिनका पालक करते समृद्धि पायी जा सकती हैं। 

बताया जाता है कि सीढ़ियां, सफलता का रास्ता खोलती हैं। वास्तु के अनुसार सीढ़ियां बनवाने से घर से ना सिर्फ नेगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है बल्कि आपके कामयाबी का रास्ता भी खुल जाता है। आइए आपको बताते हैं वास्तु के हिसाब से कैसी और कितनी होनी चाहिए घर की सीढ़ियां-

किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां

वास्तु के अनुसार सीढ़ियों को घर के दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में सीढ़िया बनवाना चाहिए। मान्यता है कि यहां बनी सीढ़ियां हमेशा शुभ होती है। इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण हमेशा उच्च माना जाता है। इससे धन संपत्ति की वृद्धि होती है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

वहीं घर के मध्य भाग यानि कि ब्रह्म स्थान को बहुत सेंसटिव माना जाता है। यहां कभी भी सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने के कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं ईशान कोण पर भी सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए ये आपकी लाइफ में हानिकारक सिद्ध होता है। इससे आपके कर्ज और धन से जुड़ी कई सारी परेशानी हो सकती है।

क्या है सीढ़ियों का शुभ अंक

वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों का निर्माण उत्तर से दक्षिण की ओर या पूर्व से पश्चिक की दिशा में करवाना चाहिए। वहीं शुभ फल के लिए सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए। जैसे- 5,7, 9, 11, 15, 17 आदि। इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। 

सीढ़ियों के नीचे नहीं रखना चाहिए

सीढ़ियों के नीचे कभी भी आग से जुड़ा कोई भी सामान जैसे इन्वर्टरस, जनरेटर, वाटर कूलर, एसी मोटर, मिक्सी, मसाला या आटा चक्की की कभी नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु दोष माना जाता है। 

सीढ़ियों के नीचे किचन, पूजाघर, शौचालय या स्टोर रूम नहीं होना चाहिए। इसे भी वास्तु के नजरिए से ठीक नहीं मानते। खुली सीढ़ियां वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होती इसलिए इन पर शेड जरूर डलवाना चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग