लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तुला के लिए शुभ दिन, कुंभ राशि के जातक लंबी यात्रा से बचें, पढ़ें दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 07:02 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। अपने परिवार या माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। पढ़ें 17 जनवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभा राशि वालों के लिए आज व्यस्त दिन, संभव हो तो लंबी यात्रा टालेंपारिवारिक कलह आज वृश्चिक राशि के जातकों का मूड कर सकते हैं खराब

मेष

आज भावकुता से बचने की कोशिश करें और भवावेश में कोई फैसला नहीं लें। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन अच्छा होगा। आप कला के क्षेत्र में हैं तो यह दिन आपके लिए सर्वोत्तम साबित होगा। धन लाभ का योग है।

वृषभ

आज आप नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें क्योंकि ये पूरे दिन आप पर हावी रहने वाला है। किसी करीबी के बीमार होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े सकते हैं। शाम रंगीन और रोमांटिक रहने वाली है। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन

आज आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकता है। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। मनोरंजन और शॉपिंग के पीछे धन खर्च हो सकता है।

कर्क

आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके आसपास का कोई शख्स आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया रूप देगा। व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करेगी। कहीं गैर-जरूरी तौर पर धन खर्च हो सकता है। 

सिंह

कार्य स्थल पर आपका समय आज अच्छा बितेगा। आपकी दूरदर्शिता और प्रतिभा आपके सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। यश और सम्मान मिलेगा। हालांकि, आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में या लापरवाही से कोई काम नहीं करे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

कन्या

आज आप खुद को खाली-खाली महसूस करेंगे। इसके मायने ये हुए आप संभवत: किसी काम को लेकर सुस्त होंगे। धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षिक हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़ी कोई परेशान करने वाली खबर सामने आ सकती है। संयम बनाये रखने की जरूरत है।

तुला

आज का दिन खुशियों वाला होगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, वह सफल होगा। आपको अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। कोई काम आपका बहुत दिन से अटका हुआ है, वो आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक

आज पारिवारिक कलह आपके मूड को खराब कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात भी परेशान करेगी। जरूरत है कि धैर्य बनाये रखें और वाणी पर संयम रखते हुए किसी विवाद से बचे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई मानसिक समस्या आपकी चिंता बढ़ाएगी।  

धनु

आज आपको अपने काम में बहुत मेहनत की जरूरत है। आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। धैर्य रखने की जरूरत है। दबाव को अच्छे से हैंडल करें। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा होने की उम्मीद है। क्रोध और अहम काम बिगाड़ेगा इसलिए इससे दूरी बनाये रखें। 

मकर

आज का दिन आपके लिए सफलता की नई राह लेकर सामने खड़ा है। ताजगी और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। दिन आनंद में गुजरेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। पुराने मित्रो, सगे-संबंधियों से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर भी सफलता सामने होगी। प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

कुंभ

आज आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। अपने परिवार या माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। दिन व्यस्त रह सकता है। लंबी यात्रा को आज के लिए टालने की कोशिश करें। व्यापार में हैं तो धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आज मुनाफे का अच्छा योग है।

मीन

आज आपके लिए मौज-मस्ती का दिन है। इसमें दोस्त और आपके करीबी रिश्तेदार हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने का योग है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में भी आपको अपने सहकर्मियों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शानदार गुजरने वाला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स