लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, पढ़ें 20 मार्च का राशिफल, तुला जातक रहे इस चीज से दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 07:16 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक के लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अत्यधिक खर्च से परेशानी बढ़ेगी। अत्यधिक खर्च मीन जातकों की चिंता बढ़ा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला राशि के लिए आज का दिन थकाने वाला रहेगासिंह राशि के जातकों के लिए उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालना बेहतर है

मेष

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर कार्यों को खत्म करते हुए कुछ परेशानी संभव है। सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा। इससे कुछ राहत मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज आपका पूरा ध्यान काम पर होगा। अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं। भविष्य को लेकर कुछ ठोस योजनाओं पर आगे बढ़ने का विचार कर सकते हैं। पार्टियों और अन्य सामाजिक मीटिग्स या सम्मेलनों से दूर रहने में आज भलाई है। 

मिथुन

अपनी व्यक्तिगत चीजों को लेकर आज ज्याद सावधान और व्यग्र महसूस करेंगे। कोई अप्रिय घटना आपको परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें। दिन के उतर्राध में स्थिति में सुधार होगा। दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है।

कर्क

आज भाग्य आपके साथ है। महिलाओं का भी साथ मिलेगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह

आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला है। घर में शांति का वातावरण होगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालना बेहतर है। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। 

कन्या

आज कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। शाम का समय अच्छा होगा और आनंद में व्यतीत होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। पेट से संबंधित बीमारी भी परेशान कर सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए कुछ थकाने वाला होगा। भावुकता मन पर छाई रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गहरे जल से दूरी रखें। पारिवारिक और जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में कुछ अहम फैसलों के कारण व्यस्तता रह सकती है। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। अत्यधिक खर्च से परेशानी बढ़ेगी। गलतफहमी को दूर रखें। इससे परिवारजनों के साथ मनमुटाव संभव है। परिश्रम के मुताबिक फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यभार बढ़ेगा।

मकर

आज परिवारजनों के लिए आप ज्यादा चिंतित महसूस करेंगे। दांम्पत्य जीवन में विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर कोई कदम उठाए। धन का खर्च भी आपको चिंता में डाल सकता है। छात्रों को लिए दिन अच्छा है।

कुंभ

आज आप आनंदित और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। अपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी नये मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभा सकता है। व्यवसाय और काम में मन लगेगा।

मीन

आज अत्यधिक खर्च आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। आकस्मिक धन खर्च का योग है। हालांकि, धैर्य रखें। दिन बढ़ने के साथ आपकी समस्याओं में कमी भी आएगी। व्यवसाय में धन लाभ का योग है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। नाकारात्मक भावनाओं को दूर रखने की कोशिश करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स